- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,20 December , 2025
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने पंचकूला में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करी अध्यक्षता
PANCHKULA NEWS 20 DEC 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने कुल 9 शिकायतें सुनीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक में गांव सुखदर्शनपुर के निवासियों ने गांव के निकट लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित एक फैक्ट्री से रासायनिक अपशिष्ट के रिसाव का मुद्दा उठाया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गठित जांच समिति, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, नायब तहसीलदार बरवाला एवं गैर-सरकारी सदस्य शामिल थे, ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री से खेतों में किसी प्रकार का रासायनिक अपशिष्ट नहीं जा रहा है, बल्कि केवल बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या रहती है। इस पर मंत्री श्री विपुल गोयल ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को 5 जनवरी तक पानी की निकासी के लिए पाइप डालने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
गांव माजरी, पंचकूला निवासी द्वारा एचएसवीपी की भूमि पर अवैध दुकानें और मकान बनाकर किराया वसूलने की शिकायत पर मंत्री ने की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी ने बताया कि गांव खड़ग मंगौली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 17.50 एकड़ भूमि का कब्ज़ा ले लिया गया है, जिसका चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त गांव में इस प्रकार की चार-पांच दुकानों की शिकायत मिली थी, जिन्हें सील कर दिया गया है।
राजीव कॉलोनी निवासी द्वारा लंबे समय से बंद पड़े शौचालयों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने नगर निगम को एक माह के भीतर पाइप डालकर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि कॉलोनीवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
गांव बुंगा निवासी ने शिकायत में बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा उसकी जमीन पर नाले का निर्माण किया गया है। इस पर मंत्री ने विभाग को भूमि की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए तथा यह भी कहा कि नाले का निर्माण शिकायतकर्ता की भूमि से बाहर करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए।
गांव कनौली निवासी द्वारा गांव से गुजरने वाली बरसाती नदी की शामलात भूमि पर अवैध कब्जे के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की शिकायत पर मंत्री ने तहसीलदार पंचकूला और सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।सेक्टर-6 निवासी द्वारा एमसी पार्क पर अवैध कब्जे और घर के पीछे ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण एवं कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
*एक दिवसीय नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव Read More...
फरीदाबाद विभाग में 8 से 22 फरवरी तक होंगे 200 से अधिक कार्यक्रम
सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता पर जोर
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUT
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित संगीत एवं कला प्रतियोगिता “उभरते आर्टिस्ट” का भव्य आयोजन अत्यंत उत Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड में लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किया जा रहा 39वां मेला एक बार फिर कला Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी Read More...
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी बहुत जरूरी Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन कुछ समर्पित मित्रों का एक सामाजिक समूह है। यद्यपि इसके सदस्य स्वास्थ्य क्षेत्र से पेशेवर रूप से जुड़े नहीं हैं, फिर Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महोत्सव के दौरान परिवारोद्धार, युवा सम्मेलन, राष्ट्र Read More...