FARIDABAD

HindustanVision Friday,19 December , 2025
अस्मिता किकबॉक्सिंग फरीदाबाद सिटी लीग रविवार को

FARIDABAD NEWS 19 DEC 2025 : GAUTAM : 21 दिसंबर को फरीदाबाद के नगर निगम खेल परिसर में  "100 वीं अस्मिता किकबॉक्सिंग फरीदाबाद सिटी लीग" का आयोजन होगा।
हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव  संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस "100 वीं अस्मिता किकबॉक्सिंग फरीदाबाद सिटी लीग" में हरियाणा के विभिन्न जिलों के लगभग 250 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। किकबॉक्सिंग को खेलो इंडिया कार्यक्रम में शामिल किया गया है, इसके शामिल
होने से  भारतीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की एक सरकारी पहल है। 'वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की किकबॉक्सिंग को "अस्मिता खेलो इंडिया" में शामिल करने से महिला एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के
लिए एक मिला है, "खेलो इंडिया महिला किकबॉक्सिंग लीग" को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत एक नए स्वरूप के रूप में पेश किया गया है, जो खेल की बढ़ती प्रमुखता और क्षमता को प्रदर्शित कर रहा है. इस प्रतियोगिता के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाडियों को आगामी जम्मू में दिनांक 21 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली "खेलो इंडिया नॉर्थ जोनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता" में भाग लेने का मौका मिलेगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम फरीदाबाद श्रीमती प्रवीण जोशी एवं विधायक बड़खल धनेश अदलखा मुख्य रूप से उपस्थित रहकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस कार्यक्रम के तहत खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण ने किकबॉक्सिंग महासंघ को किकबॉक्सिंग खेल की 150 प्रतियोगिताएं पुरे देश में करवाने का लक्ष्य दिया है, देश के 99 शहरों में यह प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी हैं।इस प्रतियोगिता के माध्यम से पुरे देश में लगभग 35000 महिला किकबॉक्सिंग खिलाडियों को इस मुहीम के साथ जोड़ा जा रहा है, यह महिलाओं के लिए खेलों में भागीदारी होने और आत्मरक्षा सीखने का एक शानदार अवसर है।
वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि "अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग महिला किकबॉक्सिंग लीग" में पूरे भारत के 32 राज्यों के 150 शहरों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।'वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष
कुमार अग्रवाल ने बताया की इसके हम सभी माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय युवा मामले और खेल मंत्री भारत सरकार मनसुख मंडाविया एवं खेल राजयमंत्री ,भारत सरकार श्रीमती रक्षा निखिलखड़से के आभारी हैं जिन्होंने हमें यह मौका दिया।

अस्मिता किकबॉक्सिंग फरीदाबाद सिटी लीग रविवार को

More News

12/19/2025 7:14:10 PM
अस्मिता किकबॉक्सिंग फरीदाबाद सिटी लीग रविवार को

FARIDABAD NEWS 19 DEC 2025 : GAUTAM : 21 दिसंबर को फरीदाबाद के नगर निगम खेल परिसर में  "100 वीं अस्मिता किकबॉक्सिंग फरीदाबाद सिटी लीग" का आयोजन होगा।
Read More...

12/19/2025 7:00:18 PM
,हर किसी को मिलेगें पुरे लाभ : राजेश नागर

 CHANDIGARH NEWS 19 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अक्टूबर 2024 में प्रदेश में राशन कार् Read More...

12/19/2025 6:52:35 PM
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा के पटल पर रखे 5 विधेयक

CHANDIGARH NEWS 19 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र–2025 के दौरान आज शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गो Read More...

12/19/2025 5:26:27 PM
पृथला क्षेत्र में निर्माणाधीण सडकों में लगाई गई घटिया सामग्री की हो विजिलेंस जांच : रघुबीर तेवतिया

पृथला विधायक ने विधानसभा-सत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सडकें, गावों में जलभराव व लंबित समस्याओं के निराकरण व विकास को लेकर उठाए पृथला क्षेत्र के मुद्दे
PRITHLA NEWS 19 DEC 2025 : GAU Read More...

12/19/2025 5:22:59 PM
वेद ईश्वरीय रचित ज्ञान का स्रोत : आचार्य योगेश भारद्वाज

FARIDABAD NEWS 19 DEC 2025 : GAUTAM : वेद ईश्वरीय रचित ज्ञान स्त्रोत का अथक भंडार है । वेद हमें जीवन जीने की शैली सीखते हैं । वेदों के द्वारा ही समाज और मानव कल्याण संभव है। Read More...

12/17/2025 7:34:44 PM
रोजगार का कानूनी अधिकार कमजोर कर रही है बीजेपी सरकार : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM :   महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर Read More...

12/17/2025 6:54:52 PM
पूर्व मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस उनके पैतृक गांव अनंगपुर में सादगीपूर्वक मनाया गया

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : पूर्व सांसद एवं मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस आज उनके पैतृक गांव अनंगपुर में अपने निवास पर सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर गांव अन Read More...

12/17/2025 6:50:13 PM
ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन : लेखराज चौधरी

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद सर्कल की सभी डिवीजनों पर एक्सईएन कार्यालय के समक्ष लामबंद होकर कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इल Read More...


Welcome