- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,17 December , 2025
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में शांति प्रिय तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा की सरकार विकसित भारत जी-राम जी) विधेयक लाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है।
उन्होंने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी का नाम हटा जाना उनका अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक को वापस लिया जाए। बलजीत कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं, राष्ट्रपिता का अपमान कांग्रेस पार्टी बिल्कुल नहीं सहेगी।
यूपीए की सरकार में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के लिए योजना बनाकर उनको ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दिया था। आज भाजपा की सरकार उनके रोजगार छीन रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेशों को 90 प्रतिशत अनुदान देती थी, लेकिन इस विधेयक के पास होने से राज्यों को 60 प्रतिशत अनुदान रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में अर्थव्यवस्था पहले से ही प्रभावित है, उसे पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा और गरीब मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि अगर यह विधेयक वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर संसद तक मजदूरों, गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, मनोज अग्रवाल, मास्टर ऋषिपाल, गौरव ढींगड़ा, अशोक रावल, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रेनू चौहान, बाबूलाल रवि, राजेंद्र चपराना, डॉ सौरभ शर्मा, एस एल शर्मा, चुन्नू राजपूत, सुरेश बेनीवाल, मयंक चौधरी, सुनीता फागना, प्रियंका अग्रवाल, वेद प्रकाश यादव, जवाहर सिंह, नरेंद्र चौहान, प्रेम यादव, विकास फागना, ओमप्रकाश पांचाल, जय भगवान, देवेंद्र दीक्षित, नरेश गोयल, युद्धवीर झा, रामनिवास राठी, पम्मी मान, आशा शर्मा, सीमा, गजना लाम्बा, जगवंती, नरेश गोयल, सागर कौशिक, धर्मवीर पासवाल, अनमोल सिंह, जुबेर खान, मनीष, पीयूष मिश्रा भी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : पूर्व सांसद एवं मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस आज उनके पैतृक गांव अनंगपुर में अपने निवास पर सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर गांव अन Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद सर्कल की सभी डिवीजनों पर एक्सईएन कार्यालय के समक्ष लामबंद होकर कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इल Read More...
PALWAL NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत में अपनी बड़ी Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैल Read More...
मंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संग की महत्वपूर्ण बैठक
बोले, समय पर लोगों को अनाज मिलना सुनिश्चित करें अधिकारी
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2
Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और द एशिया फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन फॉर एम एस एम ई क्लस्टर न्यू दिल्ली के सहयोग से एसोसिएशन के कार्यालय Read More...