- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,17 December , 2025
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे आरोपों पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस चुनावों में बार-बार मिल रही करारी हार के बाद अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बहाने ढूंढ रही है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतंत्र की ताकत और एक-एक वोट के महत्व को समझता है। इसी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए चुनाव सुधार समय-समय पर किए जाते रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब कभी चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाए गए, लेकिन आज सत्ता से बाहर होते ही वह संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगाने लगी है।
पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब संसद में एसआईआर पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे, तब कांग्रेस सच का सामना नहीं कर सकी और लोकसभा से वॉकआउट कर गई। यह कांग्रेस की सच्चाई से डरने वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में पहले जब जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी पर चर्चा हुई, तब कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार नहीं किया, लेकिन जैसे ही घुसपैठियों और फर्जी वोटों का मुद्दा उठा, कांग्रेस ने संसद से भागने का रास्ता चुन लिया। इससे साफ हो गया कि कांग्रेस के मन में चोर है और वह सच्चाई से डरती है। कांग्रेस को न देश के हितों की चिंता है और न ही लोकतंत्र की मजबूती की। भाजपा फर्जी वोटों और अवैध घुसपैठियों को लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने देगी। भारत में कोई भी घुसपैठिया न मुख्यमंत्री चुन सकता है और न प्रधानमंत्री। कांग्रेस का पूरा राजनीतिक एजेंडा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रह गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में निर्णय लेने वाली, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर तेजी से कार्य कर रही है।
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : पूर्व सांसद एवं मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस आज उनके पैतृक गांव अनंगपुर में अपने निवास पर सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर गांव अन Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद सर्कल की सभी डिवीजनों पर एक्सईएन कार्यालय के समक्ष लामबंद होकर कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इल Read More...
PALWAL NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत में अपनी बड़ी Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैल Read More...
मंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संग की महत्वपूर्ण बैठक
बोले, समय पर लोगों को अनाज मिलना सुनिश्चित करें अधिकारी
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2
Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और द एशिया फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन फॉर एम एस एम ई क्लस्टर न्यू दिल्ली के सहयोग से एसोसिएशन के कार्यालय Read More...