FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,17 December , 2025
प्रदेश में 4000 नए राशन डिपो आवंटित होंगे : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संग की महत्वपूर्ण बैठक
बोले, समय पर लोगों को अनाज मिलना सुनिश्चित करें अधिकारी
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें समय पर अनाज आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को समय पर और पूरा मिले, इसका ख्याल रखा जाए। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 4000 नए राशन डिपो का आवंटन होगा, जिससे लोगों को राशन समय पर वितरित करने में और मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को जल्द संपन्न किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए लोगों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे और योग्य लोगों को विभागीय जांच के बाद डिपो आमंत्रित कर दिए जाएंगे।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राशन को समय पर डिपो तक पहुंचाने और उसके वितरण को सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी जिलों पर तैनात खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों को स्वयं डिपो की जांच करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने यह भी कहा कि जो डिपो धारक सही काम नहीं कर रहे हैं, उनके डिपो की भी जांच की जाए। नागर ने कहा कि हमारा एक ही ध्येय होना चाहिए की सभी योग्य लोगों तक सही समय पर और पूरा राशन पहुंच जाए।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के एसीएस डी सुरेश, निर्देशक अंशज सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रदेश में 4000 नए राशन डिपो आवंटित होंगे : राजेश नागर

More News

12/17/2025 7:34:44 PM
रोजगार का कानूनी अधिकार कमजोर कर रही है बीजेपी सरकार : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM :   महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर Read More...

12/17/2025 6:54:52 PM
पूर्व मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस उनके पैतृक गांव अनंगपुर में सादगीपूर्वक मनाया गया

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : पूर्व सांसद एवं मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस आज उनके पैतृक गांव अनंगपुर में अपने निवास पर सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर गांव अन Read More...

12/17/2025 6:50:13 PM
ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन : लेखराज चौधरी

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद सर्कल की सभी डिवीजनों पर एक्सईएन कार्यालय के समक्ष लामबंद होकर कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इल Read More...

12/17/2025 6:43:44 PM
कृषि व माइक्रो इंजीनियरिंग को समन्वित करने की आवश्यकता : प्रोफेसर दिनेश कुमार 

PALWAL NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत में अपनी बड़ी Read More...

12/17/2025 6:40:33 PM
एसआईआर पर देश और जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस : पंकज पूजन रामपाल

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैल Read More...

12/17/2025 6:28:31 PM
प्रदेश में 4000 नए राशन डिपो आवंटित होंगे : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संग की महत्वपूर्ण बैठक
बोले, समय पर लोगों को अनाज मिलना सुनिश्चित करें अधिकारी
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2 Read More...

12/17/2025 6:25:17 PM
डीएलएफई एसोसिएशन के कार्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और द एशिया फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन फॉर एम एस एम ई क्लस्टर न्यू दिल्ली के सहयोग से एसोसिएशन के कार्यालय Read More...

12/16/2025 5:58:38 PM
कुलगुरु ने प्रतिभाओं को नवाचार में सहयोग देने का आश्वासन दिया

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 की फाइनलिस्ट टीमों को जे.सी. बोस विश्वविद्यालय इनक्यूबेशन सपोर्ट देगा
विश्वविद्यालय में छात्रों के स्मार्ट एजुकेशन सॉल्यूशन को लागू करने का प्रस्ताव 
Read More...


Welcome