- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,17 December , 2025
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : पूर्व सांसद एवं मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस आज उनके पैतृक गांव अनंगपुर में अपने निवास पर सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर गांव अनंगपुर की सरदारी के साथ-साथ लोकसभा क्षेत्र व आसपास के इलाकों के लोगों व उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनकी दीघायु की कामना की। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अर्जुन भड़ाना मौजूद रहे।
श्री भड़ाना ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो प्यार व सम्मान उनको आज क्षेत्र के लोगों ने उनको दिया है उसके लिए वह आभारी है। उन्होंने कहा कि जब-जब उनके हाथ में शासन व प्रशासन रहा तो उन्होंने क्षेत्र के लोगों का हर स्तर पर सम्मान भी किया और विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वह लोकसभा क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते है उनके पूर्वजों ने जो उन्हें सिखाया वह उसी राह पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि जब-जब क्षेत्र की जनता एवं समाज के लोगों को उनकी जरूरत पड़ी है वह हमेशा ही आगे खड़े मिले है और आगे भी सत्ता हो या न हो वह खड़े रहेगें।
कांग्रेस पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में अब कांग्रेस पूरी तरह विपक्ष की भूमिका में सक्रिय है लोगों की समस्याओं को उठाना ही अब उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है।
फरीदाबाद के बारे में उन्होंने कहा कि विकास नाम की अब कोई चीज रह नहीं गई, केवल तोडफ़ोड़ का कार्य चल रहा है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को बसाने का काम किया था मगर भाजपा उनको उजाडऩे में लगी हुई है। लोगों के ध्यान को भटकाते हुए धर्म के नाम पर राजनीति कर भाईचारे को खत्म किया जा रहा है। महापुरूषों के नाम पर भी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल कांग्रेस की योजनाओं, चौक-चौराहों व जिलों का नाम बदलने में लगी हुई है। कांग्रेस सरकार के दौरान जो मैट्रो आई थी आज 11 साल बीत जाने के बाद एक भी पिलर आगे नहीं बढ़ा, योजना वहीं की वहीं है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आज अपनी पूरी टीम के साथ जाकर पूर्व सांसद श्री भड़ाना का शॉल व बुक्के भेंटकर स्वागत किया और उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर गांव लकडपुर के जयहिन्द नम्बरदार, अनंगपुर के प्रेमा ठेकेदार, चंदन सिंह, अमरनाथ बागी, हरीचंद चेयरमैन छपरौला, राजू भड़ाना, योगेन्द्र भड़ाना, मेवला महाराजपुर निवासी पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, रेनू चौहान, राजेश खटाना एडवोकेट, विकास वर्मा, इकबाल कुरैशी, सन्नी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : पूर्व सांसद एवं मंत्री अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिवस आज उनके पैतृक गांव अनंगपुर में अपने निवास पर सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर गांव अन Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद सर्कल की सभी डिवीजनों पर एक्सईएन कार्यालय के समक्ष लामबंद होकर कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इल Read More...
PALWAL NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत में अपनी बड़ी Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैल Read More...
मंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संग की महत्वपूर्ण बैठक
बोले, समय पर लोगों को अनाज मिलना सुनिश्चित करें अधिकारी
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2
Read More...
FARIDABAD NEWS 17 DEC 2025 : GAUTAM : डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और द एशिया फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन फॉर एम एस एम ई क्लस्टर न्यू दिल्ली के सहयोग से एसोसिएशन के कार्यालय Read More...