HARYANA

HindustanVision Friday,19 December , 2025
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा के पटल पर रखे 5 विधेयक

CHANDIGARH NEWS 19 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र–2025 के दौरान आज शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सदन के पटल पर जनकल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण एवं हरियाणा के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए गए, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

यह प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनहितकारी नीतियों की दिशा में एक सशक्त कदम है। सत्ता पक्ष का कहना है कि सदन में पारित विधेयकों के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्रों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता तथा उत्कृष्ट कार्य योजना का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सर्वसम्मति से पारित प्रमुख विधेयक इस प्रकार है

1 हरियाणा श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री मंत्रा देवी एवं श्री केदारनाथ पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025

2 हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण संशोधन विधेयक, 2025

3 हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आश्रम देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025

4 हरियाणा श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025

5 हरियाणा श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025
इन विधेयकों से धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोपयोगी बनाया जाएगा।

सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का तथ्यात्मक एवं स्पष्ट उत्तर देते हुए सदन को अवगत कराया कि वर्तमान सरकार ने किसान कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने बताया कि, 2005 से 25 अक्टूबर 2014 तक कांग्रेस शासनकाल में किसानों को मात्र ₹1158 करोड़ का मुआवजा दिया गया। जबकि 2014 के बाद भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों को अब तक ₹4771.89 करोड़ का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है जो पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनकल्याण के संकल्प के साथ हरियाणा आज डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में डबल गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समग्र विकास के संतुलित मॉडल पर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकसित हरियाणा की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा के पटल पर रखे 5 विधेयक

More News

3/11/2026 7:24:30 PM
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने स्व. संतोष ओझा को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...

3/11/2026 7:17:46 PM
लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेडल से सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...

3/11/2026 7:13:24 PM
आयुष सिन्हा एवं बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में एक दिवसीय टी.बी.स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM :  भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख् Read More...

3/11/2026 7:08:46 PM
गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की कोशिश की तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे : नितिन सिंगला

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मु Read More...

3/11/2026 7:05:33 PM
फायरफाइटर भवी चंद व रणवीर को शहीद का दर्जा न देने से भड़के फायर कर्मचारी 8 व 9 अप्रैल को करेंगे हड़ताल : राजेंद्र सिन्द 

14 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक कर फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पालिका कर्मचारी :  शास्त्री

 FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...

3/10/2026 7:56:13 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक बने गरीबों के सहारे,मौके पर पहुंंच रुकवाई तोडफोड

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...

3/10/2026 7:31:57 PM
डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल एवं समस्त स्टाफ ने हितेश का किया स्वागत

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...

3/10/2026 7:03:07 PM
संतोष ओझा का 85 वर्ष की आयु में निधन

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...


Welcome