FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 December , 2025
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक  धनेश अदलक्खा ने कहा कि धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर दान करना चाहिए। दान से न केवल ऐसी संस्थाओं को मजबूती मिलती है, बल्कि जरूरतमंद और गरीब मरीजों को समय
पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने भाटिया सेवक समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा संचालित अस्पताल समाज में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। विधायक धनेश अदलक्खा ने रविवार को एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज द्वारा संचालित चैरिटेबल अस्पताल का अवलोकन किया और वहां मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संस्था के प्रधान मोहन सिंह भाटिया व सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया मौजूद रहे। विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि भाटिया सेवक समाज द्वारा संचालित यह चैरिटेबल अस्पताल समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां उपलब्ध नेत्र जांच एवं नेत्र शल्य चिकित्सा से जुड़ी नवीनतम मशीनें कई निजी डॉक्टरों और क्लीनिकों में भी उपलब्ध नहीं हैं।इससे स्पष्ट है कि समाजसेवी संस्थाएं यदि संकल्प के साथ कार्य करें तो वे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकती हैं। इस अवसर पर भाटिया सेवक समाज के प्रधान  मोहन सिंह भाटिया ने अस्पताल की गतिविधियों, सुविधाओं और सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं और उन्हें न्यूनतम या निःशुल्क दरों पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बीआर भाटिया ने बताया कि इस अस्पताल में नेत्र चिकित्सा के साथ-साथ भविष्य में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए आवश्यक संसाधनों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं पर काम किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत न पड़े। विधायक धनेश अदलखा ने संस्था को हर संभव
सहयोग का आश्वासन दिया और समाज सेवा के इस प्रयास को और आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में धर्मगुरु पीर जगन्नाथ, पार्षद सुमन बाला, पार्षद हरि किशन गिरोटी, सतपाल सिंह पाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, शक्ति सेवा दाल के प्रधान मोहन लाल अरोड़ा, सरदार जीत सिंह, बीडी भाटिया, राधे श्याम भाटिया, सुधीर भाटिया, रोचि राम भाटिया, रेनू राजन भाटिया, राम जुनेजा, सरदार प्रीतम सिंह, गुरुद्वारा वजीरिस्थान के प्रधान सुशील भाटिया, किशन गोपाल भाटिया व कंवल भाटिया सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

More News

12/14/2025 7:41:55 PM
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...

12/14/2025 7:38:32 PM
राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर,को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...

12/14/2025 7:07:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ;  दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...

12/14/2025 7:04:03 PM
देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव :  राजेश नागर

सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन  
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा Read More...

12/14/2025 6:58:29 PM
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...

12/14/2025 6:53:24 PM
संजय कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट

 FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...

12/14/2025 6:48:29 PM
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ Read More...

12/14/2025 6:46:26 PM
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...


Welcome