FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 December , 2025
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों को बसाने का काम किया है और भाजपा ने इसका उल्ट गरीबों, किसानों व मजदूरों के आशियानों को उजाडऩे में लगी हुई है। पूर्व सांसद श्री भड़ाना आज गांव बड़ोली-प्रहलादपुर में चल रहे घर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरने में उपस्थित ग्रामीणों व किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। यह धरना पूर्व पार्षद वीरपाल गुर्जर के नेतृत्व में चल रहा। इस मौके पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने धरनारत किसानों व ग्रामीणों को अपना व कांग्रेस का पूरा समर्थन दिया।
इस मौके पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि सरकार को जन भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जिला प्रशासन और सरकार को बडोली गांव में तुरंत तोडफोड़ की कार्रवाई रोक देना चाहिए क्योंकि यह किसानों की जमीन है, किसान देश का अन्नदाता होता है। किसानों के साथ इस तरीका का बर्ताव अशोभनीय है। कांग्रेस  सरकार ने सभी वर्गों के लोगों के लिए काम किए थे, चाहे किसान हो, मजदूर हो, लेकिन भाजपा सरकार केवल और केवल गरीबों को उजाडऩे का काम कर रही है।
पूरे फरीदाबाद में विकास नाम की कोई चीज नहीं रह गई। सिर्फ तोडफ़ोड़ की चल रही है। गरीबों लोगों की रेहडिय़ां तोड़ी जा रही है। बाजारों को उजाड़ा जा रहा है। 50-50 साल से जो लोग बैठे है वह अब कहां जाए, न तो वह लोग नौकरी करने लायक है और रोजगार सरकार ने समाप्त कर दिया है।
उन्होंने धरने पर बैठे हुए किसानों को गांव वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं और कांग्रेस उनकी लड़ाई सडक़ से लेकर विधानसभा व लोकसभा तक लड़ेगी और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है, गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वह आपकी बात को अपने बड़े नेताओं तक भी पहुंचेगें और सरकार से भी बातचीत करेगें।
इस अवसर पर बल्लभगढ़ से प्रत्याशी रही पराग शर्मा, चंद्रपाल सरपंच, जगबीर नागर सरपंच, पूर्व पार्षद वीरपाल गुर्जर, लेखराज पहलवान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

 

कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

More News

12/14/2025 7:41:55 PM
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...

12/14/2025 7:38:32 PM
राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर,को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...

12/14/2025 7:07:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ;  दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...

12/14/2025 7:04:03 PM
देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव :  राजेश नागर

सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन  
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा Read More...

12/14/2025 6:58:29 PM
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...

12/14/2025 6:53:24 PM
संजय कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट

 FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...

12/14/2025 6:48:29 PM
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ Read More...

12/14/2025 6:46:26 PM
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...


Welcome