HARYANA

HindustanVision Sunday,14 December , 2025
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे नशे और ऑनलाइन गेम्स जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत–हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त आधार हैं, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रविवार को एमएम कॉलेज, फतेहाबाद में आयोजित सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबलों एवं समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। यदि युवा खेल के मैदान से जुड़ा रहेगा तो वह स्वतः ही नशे, मोबाइल की लत और ऑनलाइन गेम्स जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें, हार–जीत को सहज रूप से स्वीकार करें और निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से देशभर में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है, वहीं हरियाणा सरकार की खेल नीति आज देश के लिए एक आदर्श बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को पारदर्शी चयन प्रणाली, बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल ढांचा और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान व प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के कारण प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का बढ़ता योगदान इस नीति की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही खेल छात्रवृत्तियां, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और नकद पुरस्कार युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन केंद्र और राज्य सरकार की खेल नीतियों को जमीनी स्तर पर साकार करने का माध्यम हैं। इन आयोजनों से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद ने विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजकों, कोचों, निर्णायकों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।राज्यसभा सांसद ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल के माध्यम से अपने जीवन को स्वस्थ, अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण बनाएं तथा देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुला, एमएम कॉलेज प्राचार्य गुरचरण सिंह, एसई ओपी बिश्नोई, डीएसओ विष्णुदास, भीम लांबा, एईओ अनूप सिंह, जयदीप बराला, सुधीर तनेजा, शम्मी ढींगरा, कंवल चौधरी, कालू बरसीन, चिरंजी लाल ढाँड, किशोरी लाल नारंग, महेंद्र मूटरेजा, राकेश भाम्भू, जीतू फुला, लायक राम गढ़वाल, विक्रम शर्मा सहित संगठन पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

More News

3/11/2026 7:24:30 PM
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने स्व. संतोष ओझा को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...

3/11/2026 7:17:46 PM
लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेडल से सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...

3/11/2026 7:13:24 PM
आयुष सिन्हा एवं बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में एक दिवसीय टी.बी.स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM :  भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख् Read More...

3/11/2026 7:08:46 PM
गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की कोशिश की तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे : नितिन सिंगला

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मु Read More...

3/11/2026 7:05:33 PM
फायरफाइटर भवी चंद व रणवीर को शहीद का दर्जा न देने से भड़के फायर कर्मचारी 8 व 9 अप्रैल को करेंगे हड़ताल : राजेंद्र सिन्द 

14 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक कर फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पालिका कर्मचारी :  शास्त्री

 FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...

3/10/2026 7:56:13 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक बने गरीबों के सहारे,मौके पर पहुंंच रुकवाई तोडफोड

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...

3/10/2026 7:31:57 PM
डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल एवं समस्त स्टाफ ने हितेश का किया स्वागत

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...

3/10/2026 7:03:07 PM
संतोष ओझा का 85 वर्ष की आयु में निधन

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...


Welcome