FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 December , 2025
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क प्लांट रोड, पानी की टंकी के पास, भाटिया कॉलोनी में स्थित है। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड नंबर–43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव, वार्ड नंबर–40 के पार्षद पवन यादव तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक चंदर पाल शर्मा, धनी राम शर्मा, ज्ञानवीर चौधरी, वेद पाल राणा, हरि सिंह तोमर, टेक चंद बघेल, मदन सैनी एवं आर.डी. गुप्ता और शेष स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन वी.पी. भाटी, सूबेदार मेजर सुभाष, सूबेदार मेजर एस.एन. पांडे, सूबेदार सुभाष सिंह, सूबेदार जयकिशन, सूबेदार ओम प्रकाश, हवलदार अनिल कुमार एवं हवलदार हितेंद्र ने विशेष आग्रह किया की इस पार्क का नाम शहीदों के सम्मान में रखा जाए |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद दीपक यादव ने कहा कि यह पार्क वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली एवं स्वास्थ्य के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्क में बच्चों के लिए खेल उपकरण, बुजुर्गों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, वॉकिंग ट्रैक एवं हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर–42 के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पार्क निर्माण की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

More News

12/14/2025 7:41:55 PM
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...

12/14/2025 7:38:32 PM
राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर,को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...

12/14/2025 7:07:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ;  दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...

12/14/2025 7:04:03 PM
देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव :  राजेश नागर

सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन  
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा Read More...

12/14/2025 6:58:29 PM
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...

12/14/2025 6:53:24 PM
संजय कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट

 FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...

12/14/2025 6:48:29 PM
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ Read More...

12/14/2025 6:46:26 PM
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...


Welcome