FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 December , 2025
तिगांव क्षेत्र से रोहित नागर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में दिल्ली रैली में पहुंचे लोग

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के नेतृत्व में एक हजार से भी अधिक लोगों ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड महारैली में भाग लिया। रविवार की सुबह-सवेरे ही तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों से आए भारी तादाद में लोग बदरपुर टोल-प्लाजा के निकट एकत्र हुए जहां से वह सैकडों गाडियों के लंबे काफिल के साथ तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के नेतृत्व दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने उक्त रैली को लेकर भारी उत्साह व जोश दिखाई दिया और उन्होंने वोट चोर-गददी छोड व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस एससी विभाग के जिला संयोजक सुंदर नेताजी व युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पंकज सिंह भी मुख्यरूप से मौजूद थे।
इस मौके पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित महरैली ने देश की राजनैतिक फिजा बदलने का कार्य किया है। रैली में जुटे लाखों की संख्या में लोगों ने साबित कर दिया है कि भाजपा की सरकार लोगों के मत से नहीं बल्कि वोट चेारी से बनी सरकार है। हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। यह मामला अब केवल चुनाव की गड़बड़ी नहीं रहा, बल्कि यह जनता के अधिकारों पर डाका है। देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हम यह लड़ाई संसद से लेकर सडक़ तक लड़ेंगे क्योंकि चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन वादों और उम्मीदों के साथ मौजूदा भाजपा सरकार को सत्ता सौंपी थी, वे सभी वादे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को अपनी वोट के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
रोहित नागर ने तिगांव क्षेत्र से उक्त रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने पर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वास्त किया कि वह उनके हर सुख-दुख में साथ खडे रहेंगे और प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

तिगांव क्षेत्र से रोहित नागर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में दिल्ली रैली में पहुंचे लोग

More News

12/14/2025 7:41:55 PM
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...

12/14/2025 7:38:32 PM
राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर,को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...

12/14/2025 7:07:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ;  दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...

12/14/2025 7:04:03 PM
देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव :  राजेश नागर

सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन  
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा Read More...

12/14/2025 6:58:29 PM
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...

12/14/2025 6:53:24 PM
संजय कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट

 FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...

12/14/2025 6:48:29 PM
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ Read More...

12/14/2025 6:46:26 PM
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...


Welcome