FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 December , 2025
रघुबीर तेवतिया के नेतृत्व में हजारों की संख्या में दिल्ली रैली में पहुंचे लोग

विधायक कार्यालय से सैकडों गाडियों के लंबे काफिले के साथ दिल्ली रैली के लिए हुए रवाना
PRITHLA NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : 
पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया के नेतृत्व में रविवार को भारी संख्या में लोग दिल्ली में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड महारैली में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के आह्वान पर पृथला क्षेत्र के सभी 104 गावों से आए एक हजार से अधिक कांग्रेस समॢथत लोग विधायक कार्यालय से सैकडों वाहनों में दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने गर्मजोशी के साथ वोट चोर-गद्दी छोड व राहुल गांधी जिंदाबाद, भूपेन्द्र हुड्डा जिंदाबाद व दीपेन्द्र हुड्डा जिदांबाद के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया।  
इस अवसर पर पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया ने लोगों से अपनी वोट के प्रति जागरूक हो संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि फर्जी मतदाता बनाकर भाजपा लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। यह मामला अब केवल चुनाव की गड़बड़ी नहीं रहा, बल्कि यह जनता के अधिकारों पर डाका है। देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व मेंं हम यह लड़ाई संसद-विधानसभा से लेकर सडक़ तक लड़ेंगे क्योंकि चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहा है। हरियाणा के बाद बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा मतदान का अधिकार है और भाजपा सरकार उस आत्मा की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के निरंकुश और तानाशाही शासन के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास झुकने का नहीं, बल्कि लडने का रहा है। इसलिए वोट चोरी की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक लेकर जाना है, ताकि जनता भाजपा की सच्चाई समझ सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित महरैली की सफलता देश की राजनैतिक में बडा बदलाव लाएगी। विधायक ने पृथला क्षेत्र से उक्त रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने पर लोगों का आभार व्यक्त किया।

रघुबीर तेवतिया के नेतृत्व में हजारों की संख्या में दिल्ली रैली में पहुंचे लोग

More News

12/14/2025 7:41:55 PM
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...

12/14/2025 7:38:32 PM
राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर,को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...

12/14/2025 7:07:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ;  दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...

12/14/2025 7:04:03 PM
देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव :  राजेश नागर

सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन  
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा Read More...

12/14/2025 6:58:29 PM
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...

12/14/2025 6:53:24 PM
संजय कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट

 FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...

12/14/2025 6:48:29 PM
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ Read More...

12/14/2025 6:46:26 PM
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...


Welcome