HARYANA

HindustanVision Friday,07 November , 2025
बैठक में उपभोक्ता अधिकारों पर हुआ मंथन : राजेश वशिष्ठ

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला स्तरीय बैठक
JIND NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM : 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय, मकान नंबर 872 में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने की। बैठक में जिलेभर से पदाधिकारी, कार्यकर्ता और उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत संगठन मन्त्र से की गयी । जिसके बाद संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आधुनिक युग की चुनौतियों से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, ई-कॉमर्स धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचाव के लिए उपभोक्ताओं को सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खंड स्तर पर जाकर उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाएं और लोगों को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइनों और उपभोक्ता अदालतों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि पंचायत अपने नेटवर्क और कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।जिला संगठन मंत्री एडवोकेट नरेंद्र अत्री ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी। यह एक राष्ट्रनिष्ठ और संघ-प्रेरित उपभोक्ता संगठन है, जो उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उन्हें जागरूक बनाने के लिए एक जन-आंदोलन के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि “जागो ग्राहक जागो” का संदेश केवल शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं तक पहुँचाना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि संगठन उपभोक्ताओं को सरकारी तंत्र का उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है, जैसे कि नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन, जिला, राज्य और राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम। इससे उपभोक्ताओं को न्याय प्राप्त करने में आसानी होती है और सरकारी व्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। जिला उपाध्यक्ष हरपाल चाहर ने कहा कि संगठन आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। मोबाइल ऐप, डिजिटल सदस्यता और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे ऑनलाइन ठगी, ई-कॉमर्स धोखाधड़ी और डार्क पैटर्न जैसे खतरों से बच सकें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता पंचायत का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक खंड स्तर पर ग्राहक जागरूकता केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहाँ उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही,

बैठक में उपभोक्ता अधिकारों पर हुआ मंथन : राजेश वशिष्ठ

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome