FARIDABAD

HindustanVision Friday,07 November , 2025
वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ पर एनपीटीआई ने एक स्वर में गाया राष्ट्रीय गीत

FARIDABAD NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM ; राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2025 को सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में नए महानिदेशक श्री हेमंत जैन ने सभी अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों के साथ मिलकर वदें मातरम गीत गाया। इस अवसर पर एनपीटीआई के प्रधान निदेशक डॉ एस सेलवम, प्रधान निदेशक डॉ. इंदु महेश्वरी, निदेशक मनोज कुमार झा, दुर्गाशंकर साहू और वत्सला शर्मा सहित उप निदेशक और सह निदेशकगणों सहित सैंकडों कर्मचारी एवं विद्यार्थी माजूद रहे। एनपीटीआई में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे साल चार चरणों में उत्सव मनाया जाएगा जोकि 07 नवंबर 2026 में सम्पन्न होगा।

एनपीटीआई के महानिदेशक श्री हेमंत जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि 7 नवंबर 2025 का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज हम वंदे मातरम् के 150वें वर्ष का महाउत्सव मना रहे हैं। यह पुण्य अवसर हमें नई प्रेरणा देगा, कोटि-कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा से भर देगा। यह कोई साधारण गीत नहीं है बल्कि ऐसा संकल्प है जिसने अंग्रेज शासन को असहज कर दिया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंध रखने वाले इस गीत की रचना को आज 150 साल पूरे हो गए हैं।

श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् अक्षय नवमी के पावन अवसर पर 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। वंदे मातरम् पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्‍मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी। यह गीत राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक चिरस्थायी प्रतीक बन गया है।

वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ पर एनपीटीआई ने एक स्वर में गाया राष्ट्रीय गीत

More News

7/14/2026 7:17:36 PM
Faridabad's J.C. Bose University Launches UAV & Counter-Drone Lab, Opens New Frontier in Defence-Tech Skilling

FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering and the Community College of Skill Development (CCSD) at J.C. Bose University of Science and Read More...

7/14/2026 7:15:37 PM
प्रकृति को संजोए रखना हमारा कर्तव्य : अमृत ज्योति

धरती का श्रृंगार है वृक्ष : सुनील शर्मा

FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में वृक्ष और पौधों का बहुत अधिक महत्व है । Read More...

7/13/2026 9:11:35 PM
जन सेवा केंद्र के निर्माण कार्य का एवं सफाई कर्मचारियों के लिए हाज़री शेड का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026  : GAUTAM : सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड स्थित पानी की टंकी के समीप वार्ड नंबर 42 एवं वार्ड नंबर 43 के बहुप्रतीक्षित जन सेवा केंद्र के निर्माण Read More...

7/13/2026 8:28:19 PM
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 12  का मौके पर हुआ समाधान:

FARIDABAD NEWS 131 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आ Read More...

7/13/2026 8:24:10 PM
6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल चैंपियनशिप का भव्य समापन,

लगभग 250 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल Read More...

7/13/2026 8:16:40 PM
Golden Opportunity for B.Tech Aspirants: J.C. Bose University Invites Applications for Vacant Seats

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has announced a golden opportunity for students aspiring to pur Read More...

7/13/2026 8:11:05 PM
वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण महाअभियान से स्वच्छ एवं विकसित फरीदाबाद के संकल्प को मिलेगी नई गति : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स् Read More...

7/13/2026 8:07:14 PM
हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने निमंत्रण पत्र एंव संकल्प पत्र का किया विमोचन

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM :  महिला सवर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं ंसेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक स Read More...


Welcome