- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,06 November , 2025
FARIDABAD NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : वोट चोर, गद्दी छोड़ मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा खुलासा करने के बाद लगातार देश भर में कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन, कैंडल मार्च व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में जिले के सभी कांग्रेसियों ने आज दूसरे दिन भी लगातार बीके चौक पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों में भारी गुस्सा देखा गया। इससे पहले कल कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च भी निकालकर रोष व्यक्त किया था।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में तो जनता ने कांग्रेस की सरकार ही बनाई थी मगर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ सांठगांठ के करके भाजपा ने हरियाणा में सत्ता हथिया ली। श्री कौशिक ने कहा कि यह वोट चोरी नहीं बल्कि वोटों में डकैती की है।
जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि ब्राजील जनता पार्टी बन गई है। पहले चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य करता था और ईमानदारी से वोटिंग करवाता था, मगर आज चुनाव आयोग केवल भाजपा के दवाब में कार्य कर रहा है। जिसका खामियाजा पूरे देश की जनता भुगत रही है, क्योंकि जनता वोट तो अपने लोकप्रिय उम्मीदवार को देती है मगर भाजपा उसे चोरी करके वहां अपनी सरकार बना लेती है। इसलिए यह चोरी नहीं बल्कि सरासर डकैती है। इसको लेकर कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का जमकर दुरूपयोग कर रही है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है, आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस हर मुद्दे पर भाजपा को उखाड़ फैंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जनहित की लड़ाई को लेकर कांग्रेस हर तरह से तैयार है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, अशोक रावल, विनोद कौशिक, संजीव चौधरी एडवोकेट, डा. पराग गौतम, चुन्नू राजपूत, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, सुमित भाटिया, इकबाल कुरैशी, संजय सोलंकी, वेद प्रकाश यादव, वेदराम शर्मा, एन.के. शर्मा, जवाहर ठाकुर, प्रेम यादव, विकास फागना, सुनीता फागना, पम्मी मान, नसीमा शेख, रमेश कौशिक, योगेश तंवर, शाहबुद्दीन, जुबैर खान, रियाज खान, महेश बैंसला, राजेन्द्र चौहान, अर्जुन सैनी, जुल्फीकार, देव वशिष्ठ, प्रवीन शर्मा, सुरेश बेनीवाल, नवाब रजा, राजकुमार यादव, सोनू चौधरी, राहुल नागर, नरेश गोयल, दीपक शर्मा, राजा सैनी, मोहसिन सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...