FARIDABAD

HindustanVision Thursday,23 October , 2025
श्री सिद्धदाता आश्रम में सविधि हुई गोवर्धन महाराज की पूजा

भगवान ने देवताओं के राजा का भी अहंकार नष्ट किया - स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य 

FARIDABAD NEWS 23 OCT 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में गोवर्धन पूजा सविधि सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर देवताओं के राजा इंद्र का भी घमंड चूर चूर कर दिया। 

इंद्र को अहंकार हो गया कि उसके कारण ही पृथ्वी पर गोप ग्वाल जीवन जीते हैं। लेकिन इन्होंने मेरी पूजा न कर पर्वत को पूजा कर मेरा अपमान किया है। जिसकी सजा उन्हें देने के लिए इंद्र ने लगातार मूसलाधार बारिश की। लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के साए में सभी लोगों को आश्रय देकर उनकी रक्षा की। इंद्र का अहंकार टूटकर बिखर गया। तभी से यह पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा एवं इंद्र के अभिमान निवारण की स्मृति में मनाया जाता है।

बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में लोगों ने गोवर्धन पूजा में भागीदारी की। इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर पूजन किया गया और भगवान को विविध प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए। इसके बाद आयोजित सामूहिक आरती एवं भजन संध्या के उपरांत परिक्रमा की गई। यहां प्रातः से ही कढ़ी और खिचड़ी का प्रसाद सभी को प्रदान किया गया। 

स्वामीजी ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का भी प्रतीक है। इस दिन हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को स्मरण करते हुए सेवा, सादगी और समर्पण का भाव अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से धर्म, भक्ति और सामूहिक सद्भावना का अनुभव करने की बात कही। इस अवसर पर गुरु महाराज ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। 

श्री सिद्धदाता आश्रम में सविधि हुई गोवर्धन महाराज की पूजा

More News

10/23/2025 2:54:16 PM
मंत्री राजेश नागर ने अनेक स्थानों पर आयोजित गोवर्धन पूजा में की भागीदारी

भगवान ने लोगों को उनकी अंदर की शक्ति का अहसास कराया :  राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 23 OCT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर ने आज अनेक स्थानों पर आयोजि Read More...

10/23/2025 2:51:51 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में सविधि हुई गोवर्धन महाराज की पूजा

भगवान ने देवताओं के राजा का भी अहंकार नष्ट किया - स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य 

FARIDABAD NEWS 23 OCT 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में ग Read More...

10/23/2025 2:47:49 PM
भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा का है विशेष महत्व : डॉ राजेश भाटिया

गोवर्धन पूजा: भगवान कृष्ण द्वारा सिखाया गया आत्मनिर्भरता और विनम्रता का संदेश : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 23 OCT 2025 : GAUTAM ;  
सिद्धपीठ श्री हनुमान Read More...

10/21/2025 7:37:52 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा गोवर्धन पूजा की तैयारियाँ शुरू : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ;  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं. 1 के परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से Read More...

10/21/2025 7:10:26 PM
15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन प्रकाश एकता और आशा का संदेश लेकर जगमगाया दीपोत्सव

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के उपस्थिति में लेबर चौक फरीदाबाद पर 15 फीट Read More...

10/21/2025 7:05:13 PM
स्वच्छता रैली, महिलाओं को दी गई हाइजीन किट और आत्मनिर्भरता का संदेश

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 ; GAUTAM ;  भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एनएसएफ और एफएचएस के संयुक्त तत्वावधान में आज बसंतपुर गांव से अजय नगर बजरंग चौ Read More...

10/21/2025 6:58:21 PM
विकसित फरीदाबाद जनविश्वास से जनकल्याण तक

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के औद्योगिक और नागरिक विकास का अग्रणी केंद्र फरीदाबाद आज निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है जनसेवा को सर्वोच्च ध्येय मान Read More...

10/19/2025 7:36:00 PM
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह सौहार्द, ज्ञान और संस्कृति का हुआ संगम

BALLABGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मह Read More...


Welcome