FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 September , 2025
हिन्दी दिवस पर शब्द-यात्रा ने बाली में फहराया हिंदी का परचम 

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 ; GAUTAM ; शब्द यात्रा ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के तत्वाधान में बाली स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मिलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद संस्कृतिक केंद्र के  नवीन मेघवाल जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में काउंसलेट जनरल डाॅ शंशाक विक्रम उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बाली से पद्मश्री इंद्रा आगुस उड्डीयाना तथा पद्मश्री आई वायन डिबिया ने मंच की शोभा बढ़ाई।

बाली में स्थित भारतीय काउंसलेट के महावाणिज्य दूत डॉ शशांक विक्रम ने अपने भाषण में बताया की हिंदी का स्थान विश्व में बहुत ऊंचा है,हमें चाहिए कि हम अपने बच्चों को हिंदी बोलने और लिखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने शब्द यात्रा के प्रयासों की सराहना की और अध्यक्ष श्रीमती शारदा मित्तल और महासचिव प्रीति मिश्रा को सम्मानित किया। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के माननीय निदेशक  नवीन मेघवाल  ने शब्द -यात्रा की पूरी टीम का स्वागत किया तथा हिन्दी की प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता पर अपना वक्तव्य दिया।

द्रोणाचार्य काॅलिज की प्रो. मीनाक्षी पाण्डेय के कुशल संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात  कवयित्री शारदा मित्तल की पुस्तक मनवा भयो फ़कीर में संकलित दोहों पर संजीव पाठक द्वारा बनाई गई ऑडियो का लोकार्पण किया गया जिस में स्वर एवं म्यूजिक श्री अंजन भट्टाचार्य का रहा। कार्यक्रम के प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं - डॉ कृष्णा आर्य,राकेश रायजादा, डॉ रेखा मित्तल, अपर्णा सिंह,संगीता सिंह,सुनीति मिश्रा, चित्रा भटनागर, शारदा  यादव, शोभा गुप्ता, सीमा कंसल, स्वस्तिका शाहू, सविता सैनिया, सिम्मी मालवीय,शोभा  कस्तूरी,दीप्तिमान यादव,अक्षय मालवीय,शरद गुप्ता,संजीव पाठक,आभा सिंह, डॉ अनिरुद्ध पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार सिंह, कपिल मलिक, नीलम मलिक,हिमांशी चोपड़ा, डॉ सोनिया बंसल, बरखा यादव, डॉ जयदीप, डॉ सीमा बंसल, डॉ रश्मि चौहान,मानसी चोपड़ा ,पूजा नारंग एवं बाली  के लोक कलाकारों ने भी अपनी लोक कलाओं का शानदार  प्रदर्शन किया।

दो सत्रों में चले इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता श्रीमती विधु कालरा ने की ।वहींश्री मुकेश गंभीर डायरेक्टर रेडियो बूज मुख्यअतिथि रहे। सभी कलाकारों एवं साहित्यकारों को सम्मान पत्र प्रदान किए गये। इस अवसर पर शब्द-यात्रा द्वारा हिंदी भाषा के मूर्धन्य साहित्यकारों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई । निबंध प्रतियोगिता, कविता, स्लोगन एवं गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

हिन्दी दिवस पर शब्द-यात्रा ने बाली में फहराया हिंदी का परचम 

More News

9/14/2025 6:38:01 PM
हिन्दी दिवस पर शब्द-यात्रा ने बाली में फहराया हिंदी का परचम 

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 ; GAUTAM ; शब्द यात्रा ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के तत्वाधान में बाली स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यि Read More...

9/14/2025 6:10:54 PM
थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के टेस्ट्स शिविर में करीब 130 बच्चो के निशुल्क टेस्ट किये

 FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के निशुल्क टेस्ट्स का एक विशाल शिविर सर्वोदया हॉस्पिटल सेक्टर 8 फरीदाबाद में लगाया गया। यह तीसरा शिविर था इन शि Read More...

9/14/2025 5:42:59 PM
रामलीला के मंच पर रीटेक नहीं होता इसलिये कड़ा अभ्यास जरूरी ; हरीश चन्द्र आज़ाद

 भरत व राम के मिलाप का अभ्यास करवाया गया
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM :  श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द Read More...

9/14/2025 5:39:02 PM
मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन ‌सौंपा जीवन दास नायब तहसीलदार दयालपुर को

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; सेंट्रर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने ‌ पूर्व निर्धारित ‌कार्यक्रम के अनुसार ‌ आज रविवार को सेक्टर Read More...

9/14/2025 5:36:47 PM
कथाओं से व्यक्ति को आत्म बल और समाज को मिलता है विकास : कुमारी शैलजा

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों का समाज निर्माण में अपना महत्व ह Read More...

9/14/2025 5:32:27 PM
मंत्री राजेश नागर ने राशन में गबन की शिकायत पर दिखाई सख्ती 

स्कूल की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जल्द व्यवस्था बनाने का दिया आश्वासन 

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर आयो Read More...

9/13/2025 7:43:41 PM
स्वामी अग्निवेश की‌ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद पाली क्रेशर जोन, क्षेत्र में स्वामी अग्निवेश  की पुण्यतिथि पर बंधुआ मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा Read More...

9/13/2025 7:33:41 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी में रावण व सीता के संवादों का अभ्यास हुआ ; हरीश चन्द्र आज़ाद

भृमि पूजन 19 सितम्बर को रामलीला मैदान में होगा  : सतीश नागपाल
FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM :  श्री धार्मिक लीला कमेटी के उपप्रधान सतीश नागपाल Read More...


Welcome