FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 September , 2025
मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन ‌सौंपा जीवन दास नायब तहसीलदार दयालपुर को

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; सेंट्रर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने ‌ पूर्व निर्धारित ‌कार्यक्रम के अनुसार ‌ आज रविवार को सेक्टर 12 ओपन थिएटर में ‌  न्यूनतम वेतन में संशोधन की मांग को लेकर विरोध सभा आयोजित की। इसके बाद ‌ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन ‌जीवन  दास नायब तहसीलदार दयालपुर को सौंपा। ‌ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने की जबकि संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। उन्होंने आज के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मौजूदा सरकार ने अपने कार्यकाल में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जिसकी वजह से प्रदेश के श्रमिक वर्ग को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।‌ इस मौके पर सीटू के राज्य महासचिव जय भगवान, ‌ अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुभाष लंबा, ‌ सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान,‌‌ वरिष्ठ उप प्रधान बलवीर बालगुहेर,‌ आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान मालवती सचिव ‌ देवेंद्री शर्मा, ‌ मिड डे मील वर्कर यूनियन की प्रधान कमलेश,‌ आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता, सचिव सूधा,‌ भारत गियर लिमिटेड के प्रधान रवि,‌ स्टार वायर यूनियन के प्रधान सुदर्शन, ‌ ओएमपी के ‌ कोषाध्यक्ष टेकचंद, ‌ गैरियर ऑटो के जितेंद्र,‌ जीकेएन के वीरेंद्र, ‌ हरियाणा टैक्स प्रिंट के संतोष कुमार ‌ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा को सीटू के महासचिव जय भगवान ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि इस देश और प्रदेश के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान मजदूरों वर्ग का है। लेकिन उनकी हालत बेहद खराब है। महंगाई ने कमर तोड़ रखी है। मजदूरी बेहद कम है। न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार प्रत्येक 5 वर्ष में वेतन रिवाइज करना अनिवार्य है। लेकिन सरकार ने 2015 में संशोधित नहीं किया। नियम के अनुसार 2020 में रिवीजन हो जाना चाहिए था। ‌ इसके चलते हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है यदि 2020 में न्यूनतम वेतन  संशोधित हो ‌ जाता तो आज हरियाणा का न्यूनतम वेतन भी दिल्ली के न्यूनतम वेतन के बराबर या उससे कहीं ज्यादा होता। ‌ यहां पर मालिक लोग हमारे मेहनत की लूट कर रहे हैं। जो सरकार करवा रही है ‌ सीटू मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष में रहती है। लंबे अरसे के बाद इस साल न्यूनतम वेतन रिवाइज करने बारे सरकार ने कमेटी का गठन किया है। सीटू ने इस कमेटी को₹30000 न्यूनतम वेतन संशोधित करने का लिखित प्रस्ताव दिया है ‌। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं। कि समय पर न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी न करके सरकार मालिकों को फायदा पहुंचा रही है। मजदूर की मेहनत की लूट करके ही बड़े-बड़े कॉर्पोरेट मोटा मुनाफा लूट रहे हैं। आज उद्योगों में मजदूरों की हालत काफी खराब है। ओवर टाइम दिए बिना मजदूरों से 12 -12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। मजदूरों के बड़े हिस्से को 10 से ₹12 हजार में 12 से 14 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। महिला मजदूरों की हालत तो और भी खराब है। उन्हें 6 से लेकर 8-9 हजार रुपए  ही मिलते हैं। ईएसआई पीएफ जैसी सुविधा भी नहीं मिलती। ओवरटाइम करने के लिए मजबूर किया जाता है। यहां तक की रात की पाली में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। यौन हिंसा को रोकने के लिए कोई शिकायत कमेटी भी फैक्ट्री में नहीं है।। मालिकों की मंशा न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं करने की है। ‌ मालिक लोग सरकार पर दबाव डालते हैं। लेकिन सीटू  ‌‌ जब तक श्रमिक वर्ग की न्यूनतम वेतन की मांग पूरी नहीं होती तब तक लगातार संघर्ष के मैदान में रहेगा।   आज के  प्रदर्शन को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुभाष लांबा ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी से संगठित होकर संघर्ष करने पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में फरीदाबाद में इन मुद्दों पर सभी कारखाने के लोगों को एकजुट किया जाएगा और निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने सीटू के आंदोलन को  समर्थन देने का ऐलान किया। आज के प्रदर्शन को सीटू के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद,‌ सहसचिव विजय झा, ‌ वीरेंद्रपाल, ‌ एचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपपधान ‌ शब्बीर अहमद,‌ युद्ध वीरसह खत्री मुकेश बेनीवाल रामकेश सहारन,‌ राकेश शर्मा,‌ दयाराम रामसागर, ‌ राजेंद्र सिंह पवन कुमार ,हाकिम सिंह, सुनीता, अनीता, मीनू ,गीता यासमीन गीता मिड डे मील और  केपी सिंह, ‌ दिनेश पाली, ‌ दुर्गा प्रसाद, इंद्रपाल ,चंद्रपाल, कृष्ण लाल एएनएम संदीप ए एल एम, सुशील ए एल एम धर्मवीर ए एल एम  ,‌ मीरा, गीता, सुनीता, सीमा, किरण, विमलेश, राधा, तुलसी, कौशल्या, आदि ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन ‌सौंपा जीवन दास नायब तहसीलदार दयालपुर को

More News

9/14/2025 6:38:01 PM
हिन्दी दिवस पर शब्द-यात्रा ने बाली में फहराया हिंदी का परचम 

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 ; GAUTAM ; शब्द यात्रा ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के तत्वाधान में बाली स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यि Read More...

9/14/2025 6:10:54 PM
थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के टेस्ट्स शिविर में करीब 130 बच्चो के निशुल्क टेस्ट किये

 FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के निशुल्क टेस्ट्स का एक विशाल शिविर सर्वोदया हॉस्पिटल सेक्टर 8 फरीदाबाद में लगाया गया। यह तीसरा शिविर था इन शि Read More...

9/14/2025 5:42:59 PM
रामलीला के मंच पर रीटेक नहीं होता इसलिये कड़ा अभ्यास जरूरी ; हरीश चन्द्र आज़ाद

 भरत व राम के मिलाप का अभ्यास करवाया गया
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM :  श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द Read More...

9/14/2025 5:39:02 PM
मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन ‌सौंपा जीवन दास नायब तहसीलदार दयालपुर को

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; सेंट्रर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने ‌ पूर्व निर्धारित ‌कार्यक्रम के अनुसार ‌ आज रविवार को सेक्टर Read More...

9/14/2025 5:36:47 PM
कथाओं से व्यक्ति को आत्म बल और समाज को मिलता है विकास : कुमारी शैलजा

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों का समाज निर्माण में अपना महत्व ह Read More...

9/14/2025 5:32:27 PM
मंत्री राजेश नागर ने राशन में गबन की शिकायत पर दिखाई सख्ती 

स्कूल की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जल्द व्यवस्था बनाने का दिया आश्वासन 

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर आयो Read More...

9/13/2025 7:43:41 PM
स्वामी अग्निवेश की‌ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद पाली क्रेशर जोन, क्षेत्र में स्वामी अग्निवेश  की पुण्यतिथि पर बंधुआ मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा Read More...

9/13/2025 7:33:41 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी में रावण व सीता के संवादों का अभ्यास हुआ ; हरीश चन्द्र आज़ाद

भृमि पूजन 19 सितम्बर को रामलीला मैदान में होगा  : सतीश नागपाल
FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM :  श्री धार्मिक लीला कमेटी के उपप्रधान सतीश नागपाल Read More...


Welcome