
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के निशुल्क टेस्ट्स का एक विशाल शिविर सर्वोदया हॉस्पिटल सेक्टर 8 फरीदाबाद में लगाया गया। यह तीसरा शिविर था इन शिविरो में करीब 130 बच्चो के निशुल्क टेस्ट किये जा रहे है। अगर सब बच्चो के यह टेस्ट बाजार से करवाए जाते तो करीब 15 लाख का खर्चा आता जो की हर अभिभावक के लिए संम्भव नहीं था यह वो टेस्ट है जो एक थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के होना जरुरी होता है। इन टेस्टो में डेक्सा स्केन, इको व् रक्त की विभिन्न जांचे। बच्चो को लगातार रक्त चढ़ता रहता है इस कारण उनको दूसरी बिमारियों खतरा बना रहता है विशेष रूप से हेपेटिटिस बी,सी व् एच. आई. वी.। अगर समय रहते इस का पता चल जाये तो बच्चो का इलाज होना संम्भव होता है। अगर बिमारी का देरी से पता चले तो बच्चो को थैलासीमिया के साथ साथ एक ओर बिमारी का सामना करना पड़ जाता है। साथ ही उनके शरीर की हड्डिया कितनी कमजोर हो गयी है उनका समय पर पता चल जाता जिसका भी इलाज़ संम्भव हो जाता है।
डॉ राकेश गुप्ता चेयरमैन सर्वोदया हॉस्पिटल ने बच्चो से उनके जीवन के बारे में बाते की, किस प्रकार वो थेलासीमिया जैसी बीमारी के साथ जीवन जी रहे है उन्होंने आश्वस्त किया आगे भी जब कभी इसी प्रकार के टेस्टो की जरुरत होगी वो हमेशा तैयार रहेंगे। रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद हेरिटेज के अनूप गर्ग ने बच्चो को बताया की किस प्रकार वो स्वस्थ जीवन जी सकते है। न बच्चो के टेस्ट हुए उनमे सागर कुमार, संध्या, वंश, काव्य, रिया,रोबिन, साक्षी चंदीला, साक्षी अरोरा, रोबिन, विक्की, सना, सागर फुल्लारी, वैशाली विशेष थे। बच्चे पलवल होडल मथुरा से भी आये थे। शिविर में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद हेरिटेज का विशेष सहयोग रहा। बच्चो के लिए नाश्ते का विशेष प्रबंध क्लब की तरफ से किया गया था। शिविर में डॉ राकेश गुप्ता चेयरमैन सर्वोदया हॉस्पिटल, रोटेरियन अनूप गर्ग विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, जे. के. भाटिया व् रविंद्र डुडेजा की गरिमय उपस्तिथि रही।
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 ; GAUTAM ; शब्द यात्रा ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के तत्वाधान में बाली स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यि Read More...
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के निशुल्क टेस्ट्स का एक विशाल शिविर सर्वोदया हॉस्पिटल सेक्टर 8 फरीदाबाद में लगाया गया। यह तीसरा शिविर था इन शि Read More...
भरत व राम के मिलाप का अभ्यास करवाया गया
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM : श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द
Read More...
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; सेंट्रर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रविवार को सेक्टर Read More...
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों का समाज निर्माण में अपना महत्व ह Read More...
स्कूल की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जल्द व्यवस्था बनाने का दिया आश्वासन
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर आयो Read More...
FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद पाली क्रेशर जोन, क्षेत्र में स्वामी अग्निवेश की पुण्यतिथि पर बंधुआ मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा Read More...
भृमि पूजन 19 सितम्बर को रामलीला मैदान में होगा : सतीश नागपाल
FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM : श्री धार्मिक लीला कमेटी के उपप्रधान सतीश नागपाल
Read More...