FARIDABAD

HindustanVision Sunday,14 September , 2025
कथाओं से व्यक्ति को आत्म बल और समाज को मिलता है विकास : कुमारी शैलजा

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों का समाज निर्माण में अपना महत्व है और जिस प्रकार से श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट अग्रवाल धर्मशाला में यह आयोजन कर रहा है वह अपने आप में इसलिए भी विशेष हो जाता है क्योंकि यहां पर उसे महान ऋषि और संत नारद मुनि की कथा का व्याख्यान चल रहा है जो की प्रत्येक युग में ने केवल सार्थक रहे हैं बल्कि हर युग में एक-दूसरे के मध्य सूचना के आदान-प्रदान के लिए उनको जाना जाता है और मेरा यह मानना है की सूचना का आदान-प्रदान किसी भी युग के विकास के लिए सबसे जरूरी है
कुमारी शैलजा आज बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् नारद महापुराण कथा के दौरान उपस्थित भक्तों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कथाओं से व्यक्ति को आत्म बल और समाज को विकास मिलता है।
इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगरा, किसान नेता सत्यवीर डागर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल, गौरव ढींगरा, चुन्नू राजपूत, एस.एल. शर्मा, संजीव चौधरी, वंदना सिंह, मोनू ढिल्लों सहित  सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कथा में पहुंचने पर ट्रस्ट के प्रधान सुनील मित्तल एवं महासचिव बनवारी लाल गुप्ता ने कुमारी शैलजा का अभिनंदन किया तथा कुमारी शैलजा ने समस्त कांग्रेस जनों के साथ महाराजश्री का आशीर्वाद भी लिया।
इस मौके पर कथा व्यास कृष्ण स्वामी जी महाराज ने 52 अवतार की कथा सुनाते हुए भगवान विष्णु द्वारा लिए गए इस अवतार के महत्व और उसमें नारद जी की भूमिका की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से नारद मुनि ने समय.समय पर देवताओं के अहंकार का नाश करने का काम समाज कल्याण के लिए किया था तथा के दौरान वरिष्ठ समाज से भी एवं व्यापारी नेता लाल भगवान दास एवं ईश्वर दयाल ने 52 अवतार को लेकर एक विशाल छाता भी भेंट किया।
कथा के दौरान उपस्थित हुए प्रमुख समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी सत्यवीर डागर, बिलाल अहमद, पार्षद अनिल शर्मा, कांग्रेसी नेता ललित बंसल, व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान लाल बिशनचंद बंसल, जयवीर प्रजापति, अनाज मंडी के मास्टर जयप्रकाश, प्रमुख समाजसेवी जयनारायण अग्रवाल, प्रमुख आढ़ती गिर्राज प्रसाद, फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता अनिल मेहता, अनिल गर्ग बनाने से राहुल गर्ग सहित दर्जनों लोगों ने व्यास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया

कथाओं से व्यक्ति को आत्म बल और समाज को मिलता है विकास : कुमारी शैलजा

More News

9/14/2025 6:38:01 PM
हिन्दी दिवस पर शब्द-यात्रा ने बाली में फहराया हिंदी का परचम 

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 ; GAUTAM ; शब्द यात्रा ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के तत्वाधान में बाली स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यि Read More...

9/14/2025 6:10:54 PM
थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के टेस्ट्स शिविर में करीब 130 बच्चो के निशुल्क टेस्ट किये

 FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के निशुल्क टेस्ट्स का एक विशाल शिविर सर्वोदया हॉस्पिटल सेक्टर 8 फरीदाबाद में लगाया गया। यह तीसरा शिविर था इन शि Read More...

9/14/2025 5:42:59 PM
रामलीला के मंच पर रीटेक नहीं होता इसलिये कड़ा अभ्यास जरूरी ; हरीश चन्द्र आज़ाद

 भरत व राम के मिलाप का अभ्यास करवाया गया
FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM :  श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द Read More...

9/14/2025 5:39:02 PM
मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन ‌सौंपा जीवन दास नायब तहसीलदार दयालपुर को

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; सेंट्रर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने ‌ पूर्व निर्धारित ‌कार्यक्रम के अनुसार ‌ आज रविवार को सेक्टर Read More...

9/14/2025 5:36:47 PM
कथाओं से व्यक्ति को आत्म बल और समाज को मिलता है विकास : कुमारी शैलजा

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों का समाज निर्माण में अपना महत्व ह Read More...

9/14/2025 5:32:27 PM
मंत्री राजेश नागर ने राशन में गबन की शिकायत पर दिखाई सख्ती 

स्कूल की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जल्द व्यवस्था बनाने का दिया आश्वासन 

FARIDABAD NEWS 14 SEPT 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर आयो Read More...

9/13/2025 7:43:41 PM
स्वामी अग्निवेश की‌ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद पाली क्रेशर जोन, क्षेत्र में स्वामी अग्निवेश  की पुण्यतिथि पर बंधुआ मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा Read More...

9/13/2025 7:33:41 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी में रावण व सीता के संवादों का अभ्यास हुआ ; हरीश चन्द्र आज़ाद

भृमि पूजन 19 सितम्बर को रामलीला मैदान में होगा  : सतीश नागपाल
FARIDABAD NEWS 13 SEPT 2025 : GAUTAM :  श्री धार्मिक लीला कमेटी के उपप्रधान सतीश नागपाल Read More...


Welcome