FARIDABAD

HindustanVision Saturday,16 August , 2025
भगवान कृष्ण ने हमें सिखाने के लिए की सारी लीलाएं  : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर दर्जनों मंदिरों और महोत्सवों में जाकर पूजा अर्चना की और शहरवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान ने एक मानव के शरीर में आकर समस्त लीला हमें सिखाने के लिए की। भगवान को स्वयं के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है बल्कि वह अपने लीला चरित्र द्वारा हमारा मार्गदर्शन करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन भगवान के चरित्र को खुद धारण करने का दिन है। हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए कि कैसे एक बेटा, एक भाई, एक गुरु, एक रक्षक, एक राजा, एक नीतिवान व्यक्ति को रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगवान का अवतार बेशक 5000 साल से पूर्व हुआ लेकिन उनका चरित्र आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। मंत्री राजेश नागर ने श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित महोत्सव में भागीदारी की और पीठाधिपति जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सिद्धदाता आश्रम में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा स्वतः ही व्यक्ति पर कृपा करने लगती है।
मंत्री राजेश नागर एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर और सेक्टर 37 स्थित इस्कॉन मंदिर भी गए और भगवान का जलाभिषेक करवाया। इसके अलावा खेड़ी पुल मंगल बाजार, आगमन सोसायटी सेक्टर 70, श्री राधा गोविंद धाम गीता भवन अशोका एनक्लेव, श्री राम मंदिर सेवा समिति बीपीटीपी
सेक्टर 76, शिव मंदिर सेक्टर 76, वृंदावन बैंक्विट हॉल रघुनाथ सेवा समिति बल्लभगढ़, हैबिटेट सेक्टर 78, प्राचीन हनुमान मंदिर सेक्टर 84, सेक्टर 85 सोसाइटी, हनुमान मंदिर नवादा गांव, सेक्टर 82 समिति, शिव शक्ति मंदिर सेक्टर 28, सेक्टर 29, श्री कृष्ण नवग्रह  मंदिर सेक्टर 31 आदि जगहों पर भी उपस्थित भक्तों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

भगवान कृष्ण ने हमें सिखाने के लिए की सारी लीलाएं  : राजेश नागर

More News

8/16/2025 8:29:42 PM
भगवान कृष्ण ने हमें सिखाने के लिए की सारी लीलाएं  : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर दर्जनों मंदिरों और महोत्सवों में जाकर पूजा अर्चना की और शहरवास Read More...

8/16/2025 5:08:09 PM
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने नीलम चौक Read More...

8/16/2025 4:46:20 PM
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम स्वच्छंद वातावरण में ले रहे हैं सांस : एच.एस. मलिक

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ध Read More...

8/16/2025 3:04:34 PM
स. हरिंदर सिंह माटा चुने गए श्री गुरू सिंह सभा फरीदाबाद न.5 के प्रधान

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM :  श्री गुरु सिंह सभा फरीदाबाद न.-5 में सम्पन्न हुए चुनाव में सरदार हरिंदर सिंह माटा को संगत ने नए मुख्य सेवादार (प्रधान) के रू Read More...

8/16/2025 3:02:37 PM
तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया में माउंट बतुर की चढ़ाई कर फहराया तिरंगा

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : बाली (इंडोनेशिया) — भारतीय युवक तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया के सक्रिय ज्वालामुखी माउंट बतुर की चढ़ाई पूरी कर शिखर पर भारतीय तिरंग Read More...

8/16/2025 3:00:39 PM
अपने प्राणों की आहुतियां देकर हमारे पूर्वजों ने आजादी दिलवाई : विजय प्रताप

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : हर साल की भांति 79वां स्वतंत्रता दिवस पर एतिहासिक गांव पाली के बुध ङ्क्षसह स्टेडियम में विशाल कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया Read More...

8/15/2025 8:04:07 PM
तिरंगे रंग में नजर आएगा श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस प Read More...

8/15/2025 7:40:11 PM
स्वतंत्रता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जय सेवा फाउंडेशन का संयुक्त आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने हेतु जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और जय सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत Read More...


Welcome