FARIDABAD

HindustanVision Saturday,16 August , 2025
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम स्वच्छंद वातावरण में ले रहे हैं सांस : एच.एस. मलिक

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद जाट समाज फरीदाबाद संस्था के महासचिव एच.एस. मलिक ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले जाने और अनजाने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के बाद ही हम आज स्वच्छंद वातावरण में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। आज पूरा राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है, क्योंकि हम और हमारी आने वाली पीढिय़ा हमेशा इनकी ऋणी रहेंगी। संस्था के कोषाध्यक्ष टी.एस. दलाल ने भी कहा कि यह उत्सव हमें गदगद कर देता है कि आज हम अपने पूर्वजों की कुर्बानी पर आजाद भारत का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को जागृत करने की आवश्यकता है ताकि वे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नतमस्त हो सके। उन्होंने माता-पिताओं से आह्वान किया कि तकनीक के इस समय में बच्चे मोबाइल के आदि हो गए हैं उनका कर्तव्य बनता है कि बच्चों को मोबाइल की जगह खेलकूद और पुस्तक ज्ञान की ओर अग्रसर करें ताकि वे मोबाइल पर आ रहे गलत मैसेजों के आदि न हो सके। इस अवसर पर जसिया रोहतक स्थित सर. छोटूराम धाम के प्रवक्ता जगबीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में आई टीम का भी जाट समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया और वहां चल रहे शिक्षण संस्थान के युद्ध स्तर कार्य पर जाट समाज फरीदाबाद की ओर से एक कमरे के निर्माण हेतू दान राशि का ऐलान किया वहीं 40 सदस्यों ने 21-21 हजार रुपए भेंट किए तथा वेदपाल दलाल ने 2 लाख 51 हजार रुपए देकर सर. छोटूराम धाम के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर कमल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सूरजमल, अजय नरवत, सतपाल नरवत, सुनीता मलिक, महेंद्र श्योराण, दरयाव सिंह श्योराण, हवा सिंह ढिल्लो, एके मलिक, शिवराम तेवतिया, गुलाब सिंह दहिया, महेंद्र सिंह पहल, विंग कमांडर मान, चौ. फूलसिंह, प्रेमसिंह, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र डूढी ने भी ध्वजारोहण में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर बच्चों देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की।

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम स्वच्छंद वातावरण में ले रहे हैं सांस : एच.एस. मलिक

More News

8/16/2025 8:29:42 PM
भगवान कृष्ण ने हमें सिखाने के लिए की सारी लीलाएं  : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर दर्जनों मंदिरों और महोत्सवों में जाकर पूजा अर्चना की और शहरवास Read More...

8/16/2025 5:08:09 PM
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने नीलम चौक Read More...

8/16/2025 4:46:20 PM
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम स्वच्छंद वातावरण में ले रहे हैं सांस : एच.एस. मलिक

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ध Read More...

8/16/2025 3:04:34 PM
स. हरिंदर सिंह माटा चुने गए श्री गुरू सिंह सभा फरीदाबाद न.5 के प्रधान

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM :  श्री गुरु सिंह सभा फरीदाबाद न.-5 में सम्पन्न हुए चुनाव में सरदार हरिंदर सिंह माटा को संगत ने नए मुख्य सेवादार (प्रधान) के रू Read More...

8/16/2025 3:02:37 PM
तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया में माउंट बतुर की चढ़ाई कर फहराया तिरंगा

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : बाली (इंडोनेशिया) — भारतीय युवक तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया के सक्रिय ज्वालामुखी माउंट बतुर की चढ़ाई पूरी कर शिखर पर भारतीय तिरंग Read More...

8/16/2025 3:00:39 PM
अपने प्राणों की आहुतियां देकर हमारे पूर्वजों ने आजादी दिलवाई : विजय प्रताप

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : हर साल की भांति 79वां स्वतंत्रता दिवस पर एतिहासिक गांव पाली के बुध ङ्क्षसह स्टेडियम में विशाल कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया Read More...

8/15/2025 8:04:07 PM
तिरंगे रंग में नजर आएगा श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस प Read More...

8/15/2025 7:40:11 PM
स्वतंत्रता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जय सेवा फाउंडेशन का संयुक्त आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने हेतु जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और जय सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत Read More...


Welcome