FARIDABAD

HindustanVision Saturday,16 August , 2025
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।
इस अवसर पूर्व मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व राजनीति परिपेक्ष से ऊपर उठकर था। जिसकी वजह से लाखों, करोड़ों लोग आज भी उन्हें याद करते है।
श्रीमती त्रिखा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और एक महान राजनेता रहे। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था। वे भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे, जिन्हें उनके विरोधी भी सम्मान देते थे। वे भारतीय राजनीति के एक ऊंचे शिखर थे, वे एक ओजस्वी वक्ता, प्रखर राष्ट्रवादी और सर्वमान्य नेता।  
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी एक शिक्षक और कवि थे, जिसका प्रभाव अटल जी के जीवन पर भी पड़ा। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज (अब लक्ष्मीबाई कॉलेज) से पूरी की और इसके बाद कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया। उन्होंने न सिर्फ  राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि एक कवि और पत्रकार के रूप में भी खूब ख्याति अर्जित की।
उन्हें 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
अटल जी ने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली। उनका सबसे सफल कार्यकाल 1999 से 2004 तक रहा, जिसमें उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और देश की संप्रभुता की रक्षा की। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना देश के चार महानगरों. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को जोडऩे वाली स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग परियोजना की शुरुआत की, जिसने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई दिशा दी। वाजपेयी सरकार ने 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत की, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम था। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पूरे देश में श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने

More News

8/16/2025 8:29:42 PM
भगवान कृष्ण ने हमें सिखाने के लिए की सारी लीलाएं  : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर दर्जनों मंदिरों और महोत्सवों में जाकर पूजा अर्चना की और शहरवास Read More...

8/16/2025 5:08:09 PM
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने नीलम चौक Read More...

8/16/2025 4:46:20 PM
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम स्वच्छंद वातावरण में ले रहे हैं सांस : एच.एस. मलिक

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ध Read More...

8/16/2025 3:04:34 PM
स. हरिंदर सिंह माटा चुने गए श्री गुरू सिंह सभा फरीदाबाद न.5 के प्रधान

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM :  श्री गुरु सिंह सभा फरीदाबाद न.-5 में सम्पन्न हुए चुनाव में सरदार हरिंदर सिंह माटा को संगत ने नए मुख्य सेवादार (प्रधान) के रू Read More...

8/16/2025 3:02:37 PM
तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया में माउंट बतुर की चढ़ाई कर फहराया तिरंगा

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : बाली (इंडोनेशिया) — भारतीय युवक तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया के सक्रिय ज्वालामुखी माउंट बतुर की चढ़ाई पूरी कर शिखर पर भारतीय तिरंग Read More...

8/16/2025 3:00:39 PM
अपने प्राणों की आहुतियां देकर हमारे पूर्वजों ने आजादी दिलवाई : विजय प्रताप

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : हर साल की भांति 79वां स्वतंत्रता दिवस पर एतिहासिक गांव पाली के बुध ङ्क्षसह स्टेडियम में विशाल कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया Read More...

8/15/2025 8:04:07 PM
तिरंगे रंग में नजर आएगा श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस प Read More...

8/15/2025 7:40:11 PM
स्वतंत्रता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जय सेवा फाउंडेशन का संयुक्त आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने हेतु जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और जय सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत Read More...


Welcome