
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : बाली (इंडोनेशिया) — भारतीय युवक तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया के सक्रिय ज्वालामुखी माउंट बतुर की चढ़ाई पूरी कर शिखर पर भारतीय तिरंगा फहराया। यह पर्वतारोहण उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया।
बल्लभगढ़ सेक्टर 65 निवासी तरुण फौजदार ने बताया कि उन्हें इस यात्रा के लिए प्रेरणा स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह से मिली। उन्होंने कहा, “मैं चाहता था कि आज़ादी के दिन भारत का झंडा विदेश की ऊँचाई पर लहराए।
माउंट बतुर समुद्र तल से लगभग 1,717 मीटर ऊँचा है और इसकी चढ़ाई चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। तरुण ने यह ट्रेक तय समय से कम में पूरा किया।
79 वे स्वतंत्रता दिवस पर उनकी यह पहल देशभक्ति और प्रेरणा का संदेश देती है। तरुण फौजदार ने कहा कि गुलामी की जंजीरों से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए लाखों लोगों ने अपने बलिदान दिए और एक बड़ा लंबा संघर्ष चला । हमें अपने शहीदों और उनकी कुर्बानियों पर गर्व है । शहीद भगत सिंह, आजाद चंद्रशेखर, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे ,शहीद राजा नाहर सिंह व राजा महेंद्र प्रताप सहित जाने व अनजाने लाखों देश भक्तों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा । भारत आज प्रगति की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उबरेगा । हमारी युवा पीढ़ी को अपने देश की तरक्की और विकास के लिए निरंतर प्रयास करना है । तरुण के परिजन बिजेंद्र फौजदार ने कहा कि तरुण फौजदार को देशभक्ति की प्रेरणा शहीद भगत सिंह से मिली।
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर दर्जनों मंदिरों और महोत्सवों में जाकर पूजा अर्चना की और शहरवास Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM ; भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने नीलम चौक Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ध Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : श्री गुरु सिंह सभा फरीदाबाद न.-5 में सम्पन्न हुए चुनाव में सरदार हरिंदर सिंह माटा को संगत ने नए मुख्य सेवादार (प्रधान) के रू Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : बाली (इंडोनेशिया) — भारतीय युवक तरुण फ़ौज़दार ने इंडोनेशिया के सक्रिय ज्वालामुखी माउंट बतुर की चढ़ाई पूरी कर शिखर पर भारतीय तिरंग Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2025 : GAUTAM : हर साल की भांति 79वां स्वतंत्रता दिवस पर एतिहासिक गांव पाली के बुध ङ्क्षसह स्टेडियम में विशाल कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस प Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2025 : GAUTAM : आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने हेतु जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और जय सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत Read More...