
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
सिलोखरा में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
GURUGRAME NEWS 31 JULY 2025 : GAUTAM : सिलोखरा गांव के समस्त नागरिकों के सहयोग से मोती बिहार सिलोखरा स्थित पंडित बदलू राम धर्मशाला, राधा कृष्ण मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था, भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा सिलोखरा, मोती बिहार, साउथ सिटी होते हुए सिलोखरा राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची जहां पूजन किया गया। प्रमुख समाजसेवी एवं अधिवक्ता डॉ मुकेश शर्मा ने बताया कि सिलोखरा के साथ पूरे गुरुग्राम के नागरिकों के सुख और शांति के लिए 30 जुलाई से 5 अगस्त तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा वृंदावन धाम वाले कथा व्यास आचार्य कौशल किशोर के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 6 अगस्त को हवन, आहुति, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश में जीवन के सत्य का दर्शन कराया है, इसलिए भागवत कथा के श्रवण से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है। धर्म का प्रवाह होता है और अधर्म का नाश होता है, इसलिए सिलोखरा के साथ आसपास के क्षेत्र के सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर श्रीमद् भागवत कथा सुनकर पुण्य का भागी बनें।
FARIDABAD NEWS 01 AU:G 2025 : GAUTAM ; हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल से हजारों की संख्या में बिजली कर्मचार Read More...
FARIDABAD NEWS 01 AUG 2025 : GAUTAM : हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने 2021 में 14 अगस्त Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद की जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता, महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के संरक्षक का 82वां जन्म दिन बड़ी धूम धाम से देवे Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2025 : GAUTAM ; भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा विधानसभा के उपसभापति डॉ.कृष्णलाल मिड्डा ने कहा कि 14 अगस्त&n Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2025 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, took a significant step toward enhancing campus amenities with Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राईम Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2025 ; GAUTAM ; आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21C में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2025 : GAUTAM ; The Health Centre of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad in association with Metro Hospital, Faridab Read More...