- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,01 August , 2025
FARIDABAD NEWS 01 AU:G 2025 : GAUTAM ; हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल से हजारों की संख्या में बिजली कर्मचारीयों ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति के समर्थन में पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ सेक्टर-12 जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया । इसके लिये कर्मचारी पहले टाउन पार्क में लगे तिरंगे झंडे के नीचे भारी संख्या में इकट्ठे जहां कर्मचारियों को नेताओं ने संबोधित किया जिसके बाद वह एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुँचे । उनका कहना है कि आज के इस प्रदर्शन में प्रदेशभर का तमाम कर्मचारी अपने अपने जिलों में ओपीएस यानी पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर एवम 01 अगस्त 2025 से कर्मचारियों पर जबरन लागू की जा रही यूपीएस यानी यूनिफाइड पेन्शन स्कीम के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ राज्य कमेटी के दिशा निर्देशों अनुसार पेन्शन बहाली संघर्ष समिति को दिए अपने समर्थन पर फरीदाबाद जिला मुख्यालय पर अगस्त क्रान्ति की शुरुआत में 01 अगस्त 2025 को काला दिवस के रूप में प्रदेश का तमाम कर्मचारी इसे मना रहा है । हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े प्रदेश के तमाम विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों दवारा होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को कामयाब बनाने की दिशा में एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल के बिजली कर्मचारी ने भी लामबंद होकर अपना मजबूती के साथ यह जोरदार प्रदर्शन किया । सरकार कभी एनपीएस तो कभी यूपीएस को कर्मचारियों के सामने रखकर उसका भरपूर गुणगान कर रही है । जो कि दोनों ही (एनपीएस, यूपीएस) कर्मचारी और सरकार के खिलाफ है । बाजार के जोखिम आधीन इस से केवल उद्योगपतियों का ही भला हो सकता है कर्मचारियों का नही । एनपीएस व यूपीएस को प्रदेश का लाखों कर्मचारी वर्ग किसी भी सूरत में नही स्वीकारेगा । जिस प्रकार सरकार ने कभी एनपीएस और कभी यूपीएस को चुनने का अवसर अपने कर्मचारियों को दे रही है । तो फिर क्यों ना सरकार कर्मचारियों को ओपीएस यानी पुरानी पेंशन स्कीम को चुनने का अवसर प्रदान कर मौका देती और अगर एनपीएस या यूपीएस की स्कीम इतनी ही अच्छी है तो बीजेपी सरकार इस स्कीम को अपने विधायकों और मन्त्रियों पर पहले लागू क्यों नही करती । देश और प्रदेश के करोड़ों कर्मचारियों का सिर्फ एक ही नारा है कि जब तक ओपीएस पूरी तरह से देश प्रदेश में लागू नही की जाती तब तक उनका इसके लिये ऐसे आन्दोलन हर एक स्तर पर जारी रहेंगे और वह इसके लिये कतई भी चुप नही बैठने वाले हैं ।
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के आव्हान पर अपनी जायज माँगों को लेकर जारी आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आज दूसरे दिन भी दक्षिण हरियाणा Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मत Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-14, फरीदाबाद में जागरूकता कार्य Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार् Read More...
कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सम Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन कि Read More...