
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM : भाजपा फरीदाबाद महानगर व राष्ट्रिय महिला जागृती मंच द्वारा बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 की ग्रीन बेल्ट में पोधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा फरीदाबाद महानगर के वरिष्ठ नेता पंडित टिपर चंद शर्मा जी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वराज भाटी जी व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री नवीन चेची, नीलम चौधरी जी, मीना भाटी जी, संगीता नेगी जी रहे। पौधारोपण में फलदार वृक्ष, छायादार वृक्ष व सदाबहार, फूल पौधे लगाए गए। आये हुए अतिथियों को शॉल से सम्मानित कर पौधे उपहार स्वरूप दिए गए। इस मौके पर सभी सेक्टरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया,
अम्बिका वशिष्ट जी ने कहा कि पोधारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण उपाय है। यह न केवल वायु को शुद्ध करता है, बल्कि भूमि कटाव को रोकने, जैव विविधता को बनाए रखने और जलवायु संतुलन को स्थिर करने में भी सहायक होता है। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हानिकारक गैसों को अवशोषित करके प्रदूषण को कम करते हैं। आज के समय में बढ़ते शहरीकरण और वनों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो गया है, ऐसे में पौधारोपण की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ गई है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। पौधों की व्यवस्था रेनू बाला जी द्वारा की गई। अंत मे सभी सम्मानित अतिथियों को कुसुम सिंह जी द्वारा अल्पाहार दिया गया। इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष और जिला महामंत्रियों महानगर फरीदाबाद का स्वागत किया गया। इस आयोजन में महानगर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, उपाध्यक्ष स्वराज भाटी, जिला मंत्री नवीन चैची, जिला मंत्री अंबिका शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, संगीता नेगी, मीणा भाटी, नीलम चौधरी, पीएल शर्मा, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य कैलाश वशिष्ठ, जगजीत ढिल्लो, चंद्रसेन शर्मा, राजन छाबड़ा, निशांत खट्टर, कुसुम सिंह जी, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ठ, रेनू बाला जी, सौम्या सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; The Haryana Vidhan Sabha Subject Committee on Education, Technical Education, Vocational Education, Medical Education, and Healt Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में सम्माननीय प्रभजोत सिंह, महानिदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, हरियाणा का हार्दिक स्वागत किया गया। Read More...
लोगों की रक्षा के लिए समाज के लोग महापंचायत में पहुंचे : महेन्द्र प्रताप सिंह
सरकार सुप्रीम कोर्ट में सही तथ्य रखे ताकि लोगों को उजडऩे से बचाया जा सके
सारा बवाल मिस हैंडलि Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; जिला भाजपा फरीदाबाद महानगर की आज प्रथम परिचय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-2 स्थित भाजपा Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; बेटी बचाओ अभियान की टीम ने आज सावन के पहले दिन एक पेड़ लाडों के नाम के तहत चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में, राष्ट्री Read More...
FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM : भाजपा फरीदाबाद महानगर व राष्ट्रिय महिला जागृती मंच द्वारा बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 की ग्रीन बेल्ट में पोधारोपण का कार्यक्रम आय Read More...
FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM ; आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली फरीदाबाद के प्रांगण में भव्य सत्संग एवं यज्ञ हवन का आयोजन किया Read More...
FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फIMरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल जी ने ज़िला कार्यालय "अटल कमल" पर आयोजित परिचय बैठक म Read More...