FARIDABAD

HindustanVision Thursday,10 July , 2025
हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचारक बने, यही हमारा लक्ष्य : पंकज रामपाल

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फIMरीदाबाद  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल जी ने ज़िला कार्यालय "अटल कमल" पर आयोजित परिचय बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह टीम केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि संगठन की रीढ़ है। "संगठन तब ही सफल होता है जब उसका हर कार्यकर्ता सक्रिय हो, अनुशासित हो और विचारधारा के प्रति निष्ठावान हो। हमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाकर संगठन को विस्तार देना है। आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता लोक सम्पर्क, लोक संवाद और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ कार्य कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।“  परिचय बैठक में पार्टी के ज़िला प्रभारी नरेंद्र वत्स तथा पूर्व ज़िला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा ज़िला महामंत्री प्रवीण चौधरी (गर्ग) एवं शोभित अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। परिचय सत्र के बाद ज़िला प्रभारी नरेंद्र वत्स एवं ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन, समन्वय और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर गहन मार्गदर्शन दिया। श्री रामपाल ने कहा कि ज़िला पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर संगठनात्मक कार्यों को गति देने का कार्य करें । पार्टी संगठन को पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यकारिणी पार्टी के सिद्धांतों पर आधारित होकर काम करेगी। हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचारक बने, यही हमारा लक्ष्य है।

भाजपा ज़िला प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क ही किसी भी संगठन की असली ताकत होता है। मंडल और बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने का कार्य करें । केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने में संगठन की भूमिका निर्णायक होनी चाहिए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, गोल्डी अरोड़ा, मुकेश  शर्मा,  एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, भारती भाकुनी, सीमा भारद्वाज, धर्मवीर भड़ाना जिला सचिव  गिर्राज त्यागी, तरंजीत सिंह भाटिया, एडवोकेट मनीष छोंकर, अनुराधा डिगवाल, आरती साहू,  ज़िला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यालय सचिव राज मदान ज़िला मीडिया प्रभारी सचिव, विनोद गुप्ता,  आई टी प्रमुख शिवम रत्न गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख  तनुज कोठारी को और अरुणिमा सिंह पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ उपस्थित रहे।

हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचारक बने, यही हमारा लक्ष्य : पंकज रामपाल

More News

7/11/2025 5:43:46 PM
Haryana Vidhan Sabha Subject Committee visited J.C. Bose University

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM The Haryana Vidhan Sabha Subject Committee on Education, Technical Education, Vocational Education, Medical Education, and Healt Read More...

7/11/2025 4:53:50 PM
प्रभजोत सिंह ने समर्पित मेहनत और लक्ष्य आधारित कार्य करने के लिए किया प्रेरित

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में सम्माननीय प्रभजोत सिंह, महानिदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, हरियाणा का हार्दिक स्वागत किया गया। Read More...

7/11/2025 3:08:35 PM
महापंचायत सामाजिक कार्यक्रम है कोई राजनैतिक नहीं : महेन्द्र प्रताप सिंह

लोगों की रक्षा के लिए समाज के लोग महापंचायत में पहुंचे : महेन्द्र प्रताप सिंह

सरकार सुप्रीम कोर्ट में सही तथ्य रखे ताकि लोगों को उजडऩे से बचाया जा सके 

सारा बवाल मिस हैंडलि Read More...

7/11/2025 2:57:03 PM
संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहनपाल सिंह

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ;  जिला भाजपा फरीदाबाद महानगर की आज प्रथम परिचय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-2 स्थित भाजपा Read More...

7/11/2025 2:54:50 PM
एक पेड़ लाडों के नाम थीम पर बेटी बचाओ अभियान ने सैक्टर 10 स्कूल में लगाये पौधे 

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; बेटी बचाओ अभियान की टीम ने आज सावन के पहले दिन एक पेड़ लाडों के नाम के तहत चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में, राष्ट्री Read More...

7/10/2025 6:56:23 PM
जागृती मंच द्वारा​ सेक्टर 3 ग्रीन बैल्ट में किया गया पौधारोपण 

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM :  भाजपा फरीदाबाद महानगर  व राष्ट्रिय महिला जागृती मंच द्वारा बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 की ग्रीन बेल्ट में पोधारोपण का कार्यक्रम आय Read More...

7/10/2025 6:00:10 PM
ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM ; आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली फरीदाबाद के प्रांगण में भव्य सत्संग एवं यज्ञ हवन का आयोजन किया Read More...

7/10/2025 5:49:58 PM
हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचारक बने, यही हमारा लक्ष्य : पंकज रामपाल

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फIMरीदाबाद  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल जी ने ज़िला कार्यालय "अटल कमल" पर आयोजित परिचय बैठक म Read More...


Welcome