FARIDABAD

HindustanVision Thursday,10 July , 2025
ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM ; आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली फरीदाबाद के प्रांगण में भव्य सत्संग एवं यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। जिसमें परम् श्रद्धेय पूज्य गुरुजी योगीराज ओमप्रकाश महाराज ( संस्थापक - ओ३म योग संस्थान ट्रस्ट) के पावन सानिध्य में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों अध्यापक अध्यापिकाओं तथा अभिभावक गणों ने दूर-दूर से आए हुए भक्ति एवं श्रद्धालु जनों के साथ अमेरिका कनाडा इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया जर्मनी से फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से संस्थान के अनुयायियों तथा भक्त जनों ने  हवन सत्संग में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

जिसमें स्वामी रिशिपाल की, डॉ सुरेश सिंह निदेशक शिक्षा, आनंद मेहता अध्यक्ष महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान फरीदाबाद, श्रीमती मिथिलेश एवं जेपी चौहान नोएडा, सतवीर आर्य प्रधान आर्य वेद प्रचार संस्थान, डॉ अंजू कुमारी प्रिंसिपल, डॉ मलय याग्निक, डॉ राशि याग्निक प्रबंधक, रमेश मुंजल गुड़गांव, डॉ संदीप योगाचार्य ने  यजमान के रूप में हवन की आहुतियां प्रदान की। उनके साथ में अन्य लोगों ने हवन में भाग लिया।  इसके पश्चात सतवीर आर्य ने जज प्रार्थना और भजन गाकर सत्संग का आरंभ किया तथा तथा आए हुए श्रद्धालु जनों ने सत्संग में भजन प्रस्तुत करके कार्यक्रम को आरंभ किया। भजन के कार्यक्रम में श्रीमती नौचंदी, सरोज वर्मा, डॉ राशि याग्निक,डॉ अंजू , देवेश ने अति सुंदर भजनों को प्रस्तुत किया।

पूज्य गुरुजी योगीराज ओ३मप्रकाश महाराज जी ने हवन व सत्संग के बाद  संपूर्ण आए हुए संगत को आज के विशेष गुरु पूर्णिमा के महत्व को प्रवचन द्वारा समझाया और बताया कि गुरु का अर्थ अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाला होता है। गुरूजी द्वारा सुनाए गए ईश्वर भक्ति  के विशेष भजनों का संगत ने आत्म विभोर होकर आनंद लिया।

एन आई टी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना भी कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु जी का पुष्प भेंट करके सम्मान किया। योगीराज गुरुजी ने सभी उपस्थित भक्तजनों को विद्यार्थियों को शिक्षक गणों को व सदस्यों को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य,बुद्धि व सुख - समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

 

ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

More News

7/11/2025 5:43:46 PM
Haryana Vidhan Sabha Subject Committee visited J.C. Bose University

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM The Haryana Vidhan Sabha Subject Committee on Education, Technical Education, Vocational Education, Medical Education, and Healt Read More...

7/11/2025 4:53:50 PM
प्रभजोत सिंह ने समर्पित मेहनत और लक्ष्य आधारित कार्य करने के लिए किया प्रेरित

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में सम्माननीय प्रभजोत सिंह, महानिदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, हरियाणा का हार्दिक स्वागत किया गया। Read More...

7/11/2025 3:08:35 PM
महापंचायत सामाजिक कार्यक्रम है कोई राजनैतिक नहीं : महेन्द्र प्रताप सिंह

लोगों की रक्षा के लिए समाज के लोग महापंचायत में पहुंचे : महेन्द्र प्रताप सिंह

सरकार सुप्रीम कोर्ट में सही तथ्य रखे ताकि लोगों को उजडऩे से बचाया जा सके 

सारा बवाल मिस हैंडलि Read More...

7/11/2025 2:57:03 PM
संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहनपाल सिंह

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ;  जिला भाजपा फरीदाबाद महानगर की आज प्रथम परिचय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-2 स्थित भाजपा Read More...

7/11/2025 2:54:50 PM
एक पेड़ लाडों के नाम थीम पर बेटी बचाओ अभियान ने सैक्टर 10 स्कूल में लगाये पौधे 

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2025 : GAUTAM ; बेटी बचाओ अभियान की टीम ने आज सावन के पहले दिन एक पेड़ लाडों के नाम के तहत चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में, राष्ट्री Read More...

7/10/2025 6:56:23 PM
जागृती मंच द्वारा​ सेक्टर 3 ग्रीन बैल्ट में किया गया पौधारोपण 

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM :  भाजपा फरीदाबाद महानगर  व राष्ट्रिय महिला जागृती मंच द्वारा बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 की ग्रीन बेल्ट में पोधारोपण का कार्यक्रम आय Read More...

7/10/2025 6:00:10 PM
ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM ; आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली फरीदाबाद के प्रांगण में भव्य सत्संग एवं यज्ञ हवन का आयोजन किया Read More...

7/10/2025 5:49:58 PM
हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचारक बने, यही हमारा लक्ष्य : पंकज रामपाल

FARIDABAD NEWS 10 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फIMरीदाबाद  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल जी ने ज़िला कार्यालय "अटल कमल" पर आयोजित परिचय बैठक म Read More...


Welcome