FARIDABAD

HindustanVision Sunday,06 July , 2025
महान देशभक्त के रुप में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देश हमेशा करता रहेगा याद : सोहनपाल सिंह

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिला कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक दक्ष राजनीतिज्ञ, विद्वान और स्पष्टवादी के रूप में वे अपने मित्रों और शत्रुओं द्वारा सामान रूप से सम्मानित थे और एक महान देशभक्त और संसद शिष्ट के रूप में भारत उन्हें सम्मान के साथ याद करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। संसद में अपने भाषण में उन्होंनें धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के अलग संविधान और अनुच्छेद 370 के विरोध में जो संघर्ष किया, वो आज भी हमें प्रेरणा देता है। सोहनपाल सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर अखंड भारत के संकल्प को साकार किया है। अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करना  डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने भाजपा कार्र्यकर्ताओ से उनके आदर्शाे को अपनाते का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। इसके उपरांत  जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राघव, युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुराग गर्ग, स्वराज भाटी, सुषमा यादव, मनीष यादव, मंडलों के अध्यक्ष संजय जांगड़ा, कुलदीप सिंह माथारू, पवन सैनी, संगीता नेगी , सचिन गर्ग,गजेंद्र वैष्णव, बी के वर्मा, जगबीर सिंह फोगाट, सोशल मीडिया से सचेत जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

महान देशभक्त के रुप में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देश हमेशा करता रहेगा याद : सोहनपाल सिंह

More News

7/6/2025 5:05:34 PM
   भाजपा फरीदाबाद ने सभी 877 बूथों पर मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉक्टर श्या Read More...

7/6/2025 4:49:33 PM
महान देशभक्त के रुप में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देश हमेशा करता रहेगा याद : सोहनपाल सिंह

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक डॉ. Read More...

7/6/2025 4:06:15 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चलाया गया विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान पूरे जोरों पर

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 ; GAUTAM ;  ग्राम भूपानि स्थित, फरीदाबाद सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) अपनी स्थापना के आरम्भिक काल से ही मानव के शारीरिक, मानसिक व नैतिक/आत्मिक< Read More...

7/6/2025 2:43:28 PM
एनसीबी की नशा तस्करों पर कार्यवाही: फिरोजपुर झिरका से नशा तस्कर गिरफ्तार, कोडिन सिरप की 12 बोतलें बरामद

NUH NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार द्वारा नशा मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में सफलता प्राप्त  करते हुए ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने थाना फिरो Read More...

7/6/2025 2:38:28 PM
देहरादून में सिविल एविएशन मिनिस्टर्स कांफ्रेंस का आयोजन

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं अन्य विभागों के समक्ष हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रखा विकसित हरियाणा का रोडमैप
Read More...

7/4/2025 6:41:13 PM
13 जुलाई को अनंगपुर में होगी राष्ट्रीय महापंचायत, पूरे देश से नेता करेंगे शिरकत 

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : अनंगपुर गांव में हो रही तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद, गुड़गांव नोएडा एवं यूपी के अनेक दिग्गज गुर्जर नेता गांव अनंगपुर स्थित क Read More...

7/4/2025 6:30:24 PM
कांवड़ यात्रा के दाैरान हरियाणा में पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकते : महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

CHANDIGARH NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दाैरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी Read More...

7/4/2025 3:51:39 PM
ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के तहत संचालित समुदाय कौशल विकास कॉलेज (सीसीएसडी) द्वारा 2025-26 Read More...


Welcome