FARIDABAD

HindustanVision Friday,04 July , 2025
13 जुलाई को अनंगपुर में होगी राष्ट्रीय महापंचायत, पूरे देश से नेता करेंगे शिरकत 

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : अनंगपुर गांव में हो रही तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद, गुड़गांव नोएडा एवं यूपी के अनेक दिग्गज गुर्जर नेता गांव अनंगपुर स्थित कांत एनक्लेव में जयवीर भड़ाना के निवास पर एकत्रित हुए। इस सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बढ़कर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे चौधरी विजय प्रताप सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा की अनंगपुर गांव 1500 साल से बसा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूरज कुंड मेला इस गांव की पहचान है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में सुप्रीम कोर्ट में जो तथ्य पेश किए हैं, वो गलत हैं और बदनियती से पहले बैंक्वेट हॉल व फार्म हाउस और उसके बाद लोगों के घरों को तोड़ा गया। विजय प्रताप ने भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को आश्वासन एक महीने पहले अपने यहां बुला कर दिया उसके बावजूद फिर से गांव में जेसीबी आ जाती है। लोग सोकर भी नहीं उठे थे कि गैर कानूनी रूप से मकान तोड़ दिए जाते हैं। उन्होंने मांग की, कृष्णपाल गुर्जर गांव में आएं लोगो को मुआवज़े की घोषणा करें और सुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ़ से सही तथ्य रखवाकर ये तोड़फोड़ बंद कराएं, नहीं तो अगले रविवार यानि 13 जुलाई को गांव अनंगपुर में देश की बड़ी पंचायत होगी, जिसमें देशभर से लोग जुटेंगे। इस महापंचायत में कांग्रेस के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाली 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत अपने आप में नया इतिहास रचेगी। सरकार ने अपने सभी रास्ते बंद कर लिए हैं, अब आंदोलन नया रूप ले चुका है और हम सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेश से आए विरजेश भाटी, डॉ जतन, विकाश भाटी, आलोक नागर, रोहताश बेदी, विजय खटाना पार्षद सोहना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश पंडित, नेपाल कसाना, दिवाकर बिधूड़ी, विजय प्रताप लोकेश भाटी, तपेंद्र भड़ाना, सतीश भड़ाना, विजयपाल सरपंच, राजकुमार भड़ाना, जयवीर भड़ाना, यूपी से किसान मोर्चा के युवा अध्यक्ष, प्रवक्ता एवं संगठन मंत्री सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए।

13 जुलाई को अनंगपुर में होगी राष्ट्रीय महापंचायत, पूरे देश से नेता करेंगे शिरकत 

More News

7/4/2025 6:41:13 PM
13 जुलाई को अनंगपुर में होगी राष्ट्रीय महापंचायत, पूरे देश से नेता करेंगे शिरकत 

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : अनंगपुर गांव में हो रही तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद, गुड़गांव नोएडा एवं यूपी के अनेक दिग्गज गुर्जर नेता गांव अनंगपुर स्थित क Read More...

7/4/2025 6:30:24 PM
कांवड़ यात्रा के दाैरान हरियाणा में पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकते : महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

CHANDIGARH NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दाैरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी Read More...

7/4/2025 3:51:39 PM
ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के तहत संचालित समुदाय कौशल विकास कॉलेज (सीसीएसडी) द्वारा 2025-26 Read More...

7/3/2025 8:15:23 PM
युवतियों के सपनों को पंख लगा रहा रोटरी क्लब फरीदाबाद वन

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद वन द्वारा आज एसजीएम नगर स्थित वृंदा पाब्लिक स्कूल में सिलाई सेंटर की शुभारंभ किया गया। स्कूल में शुरु&nbs Read More...

7/3/2025 7:16:02 PM
JE राजकुमार पर हमले के विरोध में छायंसा में बिजली कर्मचारियों का धरना प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : 3 जुलाई 2025 को बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा छायंसा सब-डिवीजन कार्यालय पर धरने की शुरुआत की गई। यह धरना, 23 जून 2025 को गाँव फतेह Read More...

7/3/2025 7:03:46 PM
डॉक्टर्स डे पर आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर एक भव्य आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  डिलाइट ग्रैंड में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य मे एक भव्य आयोजन किया गया, जोकि आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर  किया। Read More...

7/3/2025 6:58:06 PM
12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन :

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ;' GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिनांक 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन Read More...

7/3/2025 6:52:44 PM
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ; भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कड़ा कदम उठाते हुए गुहला के तहसील Read More...


Welcome