FARIDABAD

HindustanVision Thursday,03 July , 2025
12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन :

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ;' GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिनांक 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में संपन्न होगा।

इस लोक अदालत का आयोजन संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन तथा श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के सक्षम नेतृत्व में किया जा रहा है।

इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे आम जनता को त्वरित, सरल, सस्ता और सुलभ न्याय मिल सके।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा : बैंक ऋण वसूली से संबंधित मामले,मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) मामले ,वैवाहिक व पारिवारिक विवाद ; दीवानी वाद (सिविल सूट्स) :फौजदारी जमानती मामले : श्रम विवाद ; भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले : बिजली व जल बिल विवाद (यदि आपसी सहमति संभव हो) : राजस्व संबंधित मामले : ट्रैफिक चालान व समरी चालान : अन्य सभी प्रकार के छोटे व समझौतायोग्य वाद : श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद ने जिले के नागरिकों से आम अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाने हेतु न्यायालय में संपर्क करें।

इस प्रक्रिया में किसी भी पक्ष को कोई भी कोर्ट फीस अदा नहीं करनी पड़ती, और यदि पहले से कोर्ट फीस अदा की गई है तो वह राशि नियमानुसार वापिस दी जाती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है तथा उसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती, जिससे विवाद का स्थायी व त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से न्यायिक प्रणाली पर भार कम होगा और समाज में आपसी सद्भाव एवं विश्वास को बल मिलेगा।

12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन :

More News

7/3/2025 8:15:23 PM
युवतियों के सपनों को पंख लगा रहा रोटरी क्लब फरीदाबाद वन

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद वन द्वारा आज एसजीएम नगर स्थित वृंदा पाब्लिक स्कूल में सिलाई सेंटर की शुभारंभ किया गया। स्कूल में शुरु&nbs Read More...

7/3/2025 7:16:02 PM
JE राजकुमार पर हमले के विरोध में छायंसा में बिजली कर्मचारियों का धरना प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : 3 जुलाई 2025 को बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा छायंसा सब-डिवीजन कार्यालय पर धरने की शुरुआत की गई। यह धरना, 23 जून 2025 को गाँव फतेह Read More...

7/3/2025 7:03:46 PM
डॉक्टर्स डे पर आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर एक भव्य आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  डिलाइट ग्रैंड में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य मे एक भव्य आयोजन किया गया, जोकि आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर  किया। Read More...

7/3/2025 6:58:06 PM
12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन :

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ;' GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिनांक 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन Read More...

7/3/2025 6:52:44 PM
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ; भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कड़ा कदम उठाते हुए गुहला के तहसील Read More...

7/3/2025 6:48:45 PM
ऑटो चोरी के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार,  2 ऑटो बरामद

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्रांइम ब्रांच AVTS की टीम ने अलग-अलग मामलो Read More...

7/3/2025 6:46:20 PM
मुम्बई पुलिस का अधिकारी बनकर ठगे 1,13,999/-रू

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ Read More...

7/3/2025 6:43:59 PM
डॉ. ओ.पी.भल्ला फाउंडेशन ने 34,000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को टी-शर्ट्स और बेंच में रीसायकल किया

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ; GAUTAM ; अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग्स फ्री डे के अवसर पर मानव रचना एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस (MREI) की सामाजिक इकाई डॉ. ओ. पी. भल्ला फाउंडेशन ने Read More...


Welcome