FARIDABAD

HindustanVision Sunday,06 July , 2025
एनसीबी की नशा तस्करों पर कार्यवाही: फिरोजपुर झिरका से नशा तस्कर गिरफ्तार, कोडिन सिरप की 12 बोतलें बरामद

NUH NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार द्वारा नशा मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में सफलता प्राप्त  करते हुए ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने थाना फिरोजपुर झिरका एरिया से अवैध नशीले पदार्थ के कारोबार मे लिप्त एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देशन में उप निरिक्षक क़ीमती लाल अपनी टीम के साथ फिरोजपुर झिरका मे दिल्ली-अलवर रोड पर अम्बेडकर चौक के पास मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर हीरो स्प्लेंडर बाइक पर अवैध नशीला पदार्थ की तस्करी कर रहा है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को काबू किया जा सकता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड करके आरोपी को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ कोडिंन कफ सिरप सहित काबू किया। आरोपी की पहचान तौफिक पुत्र शरीफ निवासी वार्ड नंबर 3 फिरोजपुर झिरका जिला नूह के रूप मे हुई। राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से कुल 12 बोतले कोडिंन कफ सिरप बरामद हुआ। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की तौफिक पर पहले से नशा तस्करी के दो मुकदमे दर्ज हैं और उसे पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूह में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत व्यापारिक मात्रा में नशीले पदार्थ रखने का मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल
मानस (NCBMANAS.GOV.IN) और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

एनसीबी की नशा तस्करों पर कार्यवाही: फिरोजपुर झिरका से नशा तस्कर गिरफ्तार, कोडिन सिरप की 12 बोतलें बरामद

More News

7/6/2025 5:05:34 PM
   भाजपा फरीदाबाद ने सभी 877 बूथों पर मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉक्टर श्या Read More...

7/6/2025 4:49:33 PM
महान देशभक्त के रुप में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देश हमेशा करता रहेगा याद : सोहनपाल सिंह

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक डॉ. Read More...

7/6/2025 4:06:15 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चलाया गया विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान पूरे जोरों पर

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 ; GAUTAM ;  ग्राम भूपानि स्थित, फरीदाबाद सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) अपनी स्थापना के आरम्भिक काल से ही मानव के शारीरिक, मानसिक व नैतिक/आत्मिक< Read More...

7/6/2025 2:43:28 PM
एनसीबी की नशा तस्करों पर कार्यवाही: फिरोजपुर झिरका से नशा तस्कर गिरफ्तार, कोडिन सिरप की 12 बोतलें बरामद

NUH NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार द्वारा नशा मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में सफलता प्राप्त  करते हुए ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने थाना फिरो Read More...

7/6/2025 2:38:28 PM
देहरादून में सिविल एविएशन मिनिस्टर्स कांफ्रेंस का आयोजन

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं अन्य विभागों के समक्ष हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रखा विकसित हरियाणा का रोडमैप
Read More...

7/4/2025 6:41:13 PM
13 जुलाई को अनंगपुर में होगी राष्ट्रीय महापंचायत, पूरे देश से नेता करेंगे शिरकत 

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : अनंगपुर गांव में हो रही तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद, गुड़गांव नोएडा एवं यूपी के अनेक दिग्गज गुर्जर नेता गांव अनंगपुर स्थित क Read More...

7/4/2025 6:30:24 PM
कांवड़ यात्रा के दाैरान हरियाणा में पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकते : महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

CHANDIGARH NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दाैरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी Read More...

7/4/2025 3:51:39 PM
ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के तहत संचालित समुदाय कौशल विकास कॉलेज (सीसीएसडी) द्वारा 2025-26 Read More...


Welcome