
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 ; GAUTAM ; ग्राम भूपानि स्थित, फरीदाबाद सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) अपनी स्थापना के आरम्भिक काल से ही मानव के शारीरिक, मानसिक व नैतिक/आत्मिक
उत्थान हेतु सेवारत है। इस हेतु ट्रस्ट समय-समय पर अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में
जाग्रति, प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना का संचार करता आया है। इसी श्रृंखला में ट्रस्ट ने अब दिनाँक
1 जुलाई 2025 से विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत् देश-विदेश के
विभिन्न भागों में निवास कर रहे, ट्रस्ट के सदस्य अपनी एक माह की आय को मानवता के कल्याण के
निमित्त समर्पित कर, निष्काम भाव से ज़रूरतमंद सजनों की सेवा कर रहे हैं। इस सेवा के तहत् अनवरत
रूप से दिन-रात, सुबह-शाम, जगह-जगह जाकर ज़रूरतमंद सजनों को खोज कर, उनको भोजन, कपड़े, व
अन्य ज़रूरी संसाधन प्रदान किए जा रहे हैं। इस तरह उनके मायूस हतोत्साहित मन को खुशी प्रदान कर,
ट्रस्ट के सेवारत सजन भी असीम शांति व आनन्द का अनुभव कर रहे हैं।
ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि आज के समय में इंसान की मन: सोच इतनी संकुचित हो गई है कि वह केवल मैं और मेरा के बारे में ही सोचता है और जो कुछ धन-दौलत व सम्पत्ति के रूप में अर्जित करता है, केवल अपने या अपनों के लिए ही करता है। भौतिक अर्जना की यह होड़ उसे काम/कामनाओं का गुलाम बना इतना लोभी, क्रोधी, स्वार्थी व अहंकारी बना देती है कि अपने व अपनो के अतिरिक्त, असहाय, दीन व लाचार भाई-बंधुओं की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्त्ति की तरफ उसका ध्यान ही नहीं जा पाता और न ही वह उनके निमित्त उदार ह्मदय से अपनी आय या संसाधनों के कुछ हिस्से का निष्काम भाव से त्याग कर पाता है। यदि ध्यान से देखा जाए तो यही मोह-माया या ममता इंसान के दु:खों का मूल कारण है। मानव के इस दु:ख को दूर कर, उसके मन में अपने विशाल कुटुम्ब के प्रति निज कर्तव्य का बोध कराने हेतु ही, ट्रस्ट ने देश-विदेश में रह रहे अपने सदस्यों को जुलाई माह में असहाय सजनों की सहायतार्थ निष्काम भाव व उदार ह्मदय से यह क्रिया सम्पन्न करने का आवाहन दिया है। ट्रस्ट के प्रवक्ता के अनुसार यह एक सहज व सरल तरीका है इंसान को स्वार्थी से परमार्थी बना सर्वहितकारी बनाने का। ज्ञात हो विदेशों के अतिरिक्त अभी तक यह क्रिया पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, केन्द्र प्रशासित प्रदेशों, हिमाचल, उत्तराखंड, असम, राज्यस्थान, गुजरात, आदि में बहुत जोरों शोरों से चल रही है व इस द्वारा अभी तक हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस क्रियाविधि का लाभ देखते हुए ट्रस्ट ने अपने सदस्यों के अतिरिक्त समाज के समृद्ध नागरिकों, उद्योगपतियों, कल्याणकारी सामाजिक संस्थानों एवं मानव सेवा संगठनों जैसे रोटरी क्लब, रेड क्रास सोसायटी, मन्दिर, गुरुद्वारों, चर्चों आदि से भी जन उत्थान के इस नेक व पुण्य कार्य में आगे बढ़कर सहयोग प्रदान करने की करबद्ध अपील की है। इस अपील में ट्रस्ट ने स्पष्टतया व्यक्त किया है आज के समय में जहाँ लाभ कमाने की होड़ में अक्सर इंसानियत पीछे छूट जाती है, हमारा कर्तव्य बनता है कि हम जाति-पाति, रूप, रंग व धर्म-भेद से ऊपर उठकर, अपने आसपास चुपचाप संघर्ष कर रहे लोगों को जीवनयापन हेतु हैसियत अनुसार आवश्यक सहायता पहुँचाएँ। इस संदर्भ में यदि अभी तक कुछ नहीं किया तो आओ इस जुलाई माह में मिलजुल कर यह समतामूलक जीवन उद्धारक आरंभिक कदम
उठाएँ और इस हेतु अपने अधीनस्थ कार्यरत मेहनतकश निम्न वर्ग के कर्मचारियों को किसी रूप में भी
1100 रू0 तक की सहायता प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाएँ। जानो आपका यह छोटा सा प्रयास, जीवन-
संघर्ष से बोझिल कई इंसानों को प्रसन्नता प्रदान कर सकता है और आपके अन्दर, एकता, एक अवस्था
के साथ-साथ निष्कामता, उदारता, परोपकारिता जैसे गुणों का वर्धन कर सकता है। अत: इस महत्ता के
दृष्टिगत, मानवता के भाव से ओत-प्रोत हो, आओ जागें और जगाएँ। इस तरह इस क्रिया को जन
आंदोलन का रूप दे जरूरतमंदों तक उनका हक पहुँचाए। सबकी जानकारी हेतु दिनाँक एक जुलाई से
प्रारम्भ हुआ यह विश्वस्तरीय निष्काम सेवा दिनाँक 31 जुलाई तक चलेगा, अत: समय रहते ही इस क्रिया
द्वारा योग्य सजनों को लाभान्वित करने हेतु आओ यह कहकर अपना व सबका प्रोत्साहन बढ़ाएँ:-
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉक्टर श्या Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक डॉ. Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 ; GAUTAM ; ग्राम भूपानि स्थित, फरीदाबाद सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) अपनी स्थापना के आरम्भिक काल से ही मानव के शारीरिक, मानसिक व नैतिक/आत्मिक< Read More...
NUH NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार द्वारा नशा मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने थाना फिरो Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2025 : GAUTAM ; केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं अन्य विभागों के समक्ष हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रखा विकसित हरियाणा का रोडमैप
Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : अनंगपुर गांव में हो रही तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद, गुड़गांव नोएडा एवं यूपी के अनेक दिग्गज गुर्जर नेता गांव अनंगपुर स्थित क Read More...
CHANDIGARH NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दाैरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2025 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के तहत संचालित समुदाय कौशल विकास कॉलेज (सीसीएसडी) द्वारा 2025-26 Read More...