- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,30 May , 2025
FARIDABAD NEWS 2=30 MAY 2025 : GAUTAM : साइबर थाना सैंट्रल में पुरी प्रयाणम, सेक्टर-85, फरीदाबाद वासी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वह पिछले 2 साल से एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे अप्रैल 2025 में उसे उस ग्रुप के अलावा एक और ग्रुप से जोड़ा गया जहां स्टॉक मार्केट में निवेश कर पैस कमाने के बारे में बताया जाता है। जिसके बाद ठगों ने उसे बताया वो लाभ का 20% लेगे और उसे निवेश की टिप्स देगे। जिसके बाद ठगों ने उसे एक एप का लिंक भेजा जहां उसे निवेश करना था और उस एप पर उसका खाता खुलवाया। जिसके बाद ठगों के कहे अनुसार उसने 14,27,590/-रू निवेश । जिसका कुल लाभ 1,07,58,767/-रू खाता में दिखा रहा था। जिसके बाद ठगों ने उससे पैसे निकालने से पहले लाभ का 20% जो की 21,51,713/-रू बनता था भेजने को कहा जो की शिकायतकर्ता ने ठगों के पास भेज दिए। कमीशन के पैसे भेजने के बाद भी शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापिस नही भेजा गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रताप वासी गांव मऊ, हाथरस उ.प्र., द्रोण वासी गांव रनहेरा, गौतमबुद्ध नगर, अनिल वासी देहरादून हाल दिल्ली व राघव वासी नागपुर हाल दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी जयप्रताप खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 21 लाख रूपये आये थे और इसने अपना खाता द्रोण को दिया था। द्रोण जेवर एयर पोर्ट पर लेबर के ठेके लेने का काम करता है जिसने यह खाता आगे अनिल को दिया था। आरोपी वैभव खाताधारकों व खाता उपलब्ध करवाने वालो को खाते में पैसे आने तक होटल में रखता था।
अधिक जानकारी के लिए आरोपी जयप्रताप और द्रोण को 8 दिन के तथा अनिल व वैभव को 6 दिन के पुलिस पुलिस रिमांड़ पर लिया गया है।
FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ; दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...
सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा
Read More...
एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...
पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ
Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...