FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,16 April , 2025
पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह जमाई कालोनी में उजड़े हुए लोगों से मिलने पहुंचे

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 ; GAUTAM ; बुधवार को लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जमाई में हुई तोडफ़ोड़ के बाद बेघर हुए  लोगों से मिलने पहुंचेे। उजड़े हुए लोगों ने उन्हें बताया कि करीब 40-40 सालों से जमाई कालोनी में रहते आए और मंगलवार को अचानक उनके आशियानों को भारी पुलिस बल के साए में तहस नहस कर दिया गया जबकि जमाई कालोनी का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, क्योंकि यह जमीन बडखल गांव की है और यहां के बाशिंदे सालों से यहां रह रहे हैं। लोगों का कहना था कि तोडफ़ोड़ के दौरान उनका घर का सामान तक नहीं निकालने दिया गया। अब भीषण गर्मी में बेघर हुए लोग खुले में पड़े हैं। पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों के  दुखड़े सुनते हुए कहा कि मामला जब कोर्ट में विचाराधीन था तो ऐसी कौन सी जल्दबाजी थी कि प्रशासन को लोगों को उजाडऩे की । उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार सामाजिक समरसता को बिगाड़ रही है, लोगों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। इस मामले में तो सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई हुई है। फिर भी लोगों के  अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भेदभाव की नीति से काम कर रही है। इनका मकसद केवल आपसी भाईचारा खराब करना एवं सांप्रदायिक भावना फैलाना है। यहीं कारण है कि बीजेपी सरकार और जिला प्रशासन भेदभाव की नीति से कम कर रही है। जानबूझकर बार-बार गांव बडकल को निशाना बनाया जाता है, जबकि विकास के नाम पर एक ईट गांव बडख़ल में नहीं लगाई गई। भेदभाव की नीति से कार्यवाही कर भाजपा सरकार प्रदेश में सांप्रदायिक अस्थिरता पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध करना चाहिए। कोर्ट में जितना भी पैसा लगेगा वह लगाएगे।

पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह जमाई कालोनी में उजड़े हुए लोगों से मिलने पहुंचे

More News

12/14/2025 7:41:55 PM
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...

12/14/2025 7:38:32 PM
राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर,को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...

12/14/2025 7:07:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ;  दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...

12/14/2025 7:04:03 PM
देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव :  राजेश नागर

सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन  
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा Read More...

12/14/2025 6:58:29 PM
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...

12/14/2025 6:53:24 PM
संजय कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट

 FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...

12/14/2025 6:48:29 PM
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ Read More...

12/14/2025 6:46:26 PM
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...


Welcome