FARIDABAD

HindustanVision Monday,05 August , 2024
हर्ष मल्होत्रा द्वारा ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स का सम्मान 

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2024 : GAUTAM : वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया (VSI) ने राष्ट्रीय वैस्कुलर दिवस के अवसर पर 4 अगस्त, 2024 को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में वॉकथॉन का आयोजन किया गया, इसे सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाई, कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस नायर, सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, वीएसएम, डीजीएमएस (सेना) व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वॉकथॉन में लगभग 3,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वॉकथॉन में ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स के दिव्यांगो द्वारा रेट्रोफिटेड स्कूटी से भारत के लगभग 20 राज्यों के दुर्गम इलाको में जागरूकता राइड (अतुल्य भारत, सुगम्य भारत, सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक अवेरनेस, नशा मुक्त भारत, कैंसर अवेरनेस, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन, साइबर अपराध, रक्तदान, वस्त्र-दान, नेत्र-दान, अंग-दान, विश्व शांति, पृथ्वी बचाओ, जल एवं बच्ची बचाओ, शिक्षा का महत्व, बलात्कार मुक्त भारत, स्वास्थ, मतदान, महिला सशक्तीकरण, दिव्यांगो का अधिकार, इत्यादि) के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के लिए सम्मान किया गया। 

वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. तपीश साहू ने कहा, "हमारा उद्देश्य वैस्कुलर स्वास्थ्य देखभाल ढांचे की स्थापना करके उसे आगे बढ़ाना है, पूरे देश में जबरदस्त प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है. इतने महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए इतने सारे लोगों को एक साथ आते देखना प्रेरणादायक है. वहीं मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जागरूकता बढ़ाकर और निवारक उपायों को बढ़ावा देकर, कई व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं. सरकार ऐसे प्रयासों का पूरा समर्थन करती है जिनका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ाना है। ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स को मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, डॉ. बत्रा पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, एनडीटीवी (स्वस्थ इंडिया), न्यूज़ 18 (राइड फॉर प्राइड), एनडीटीवी (सामर्थ इंडिया), रिपब्लिक ऑफ घाना (दक्षिण अफ्रीका) सरकार, नेपाल सरकार, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, और बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इंटरनेशनल द्वारा सम्मानित भी किया जा चूका है। 

श्री आमिर सिद्दीकी (संस्थापक: ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स) ने कहा कि जब कोई मनुष्य अपनी शारीरिक बाधाओं को नज़र नदाज़ करके दृढ़ निश्चय मनोबल सहित किसी भी प्रकार से कठोर लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रयास करता है तो मंजिले खुद ब खुद उसका इन्तेजार करने लगती है।

हर्ष मल्होत्रा द्वारा ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स का सम्मान 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome