- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,02 June , 2018)
New Delhi News, 02 June 2018 ; केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय किसान महासंघ द्वारा बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है. देश के सात राज्यों में जारी इस हड़ताल में 130 संगठन शामिल हैं. आज भी कई जगहों पर प्रदर्शन के आसार हैं.
हड़ताल के पहले दिन किसानों के गुस्से की तस्वीर सामने आई. कहीं किसानों ने सड़कों पर दूध बहाया तो किसी राज्य में सब्जियां रास्तों में फेंक दी गईं.
किसानों का यह 10 दिवसीय आंदोलन सब्जियों के न्यूनतम मूल्य, समर्थन मूल्य और न्यूनतम आय समेत कई मुद्दों को लेकर किया जा रहा है. किसानों की ये भी मांग है कि दूध के दाम पेट्रोल के बराबर हों. मंडियों में सप्लाई ठप होने से सब्जियों के रेट बढ़ गए हैं.
दिल्ली की गाजीपुर मंडी में सब्जियों के थोक रेट में भी भारी बढ़ोतरी हुई है.
कल आज (दाम प्रति किलो)
आलू 16 18
प्याज 12 14
टमाटर 07 18
बंद गोभी 02 04
शिमला मिर्च 07 10
Ads by ZINC
मुंबई में टमाटर 80 रुपये
मुंबई में भी सब्जी की कीमतें बढ़ गई हैं. यहां टमाटर की कीमत 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. जबकि प्याज 20, आलू 30 और भिंडी 80 रुपये प्रति किलो मिल रही है.
किसानों का आरोप है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के बारे ये सरकार बात ही नहीं कर रही है. साल 2006 में जो सिफारिशें स्वामीनाथन आयोग ने दी थी वो 11 सितंबर 2007 को ही कांग्रेस सरकार ने स्वीकार कर ली थी.
किसानों का दावा है कि मोदी ने भी किसानों के सुधार की बात कही, लेकिन उसने भी इसे चुनावी जुमला कहकर छोड़ दिया. किसानों का आरोप है कि किसी को भी उनकी चिंता नहीं है, इसीलिए ये आंदोलन हो रहा है.
बता दें कि राजस्थान के बूंदी में टमाटर 2 रुपए किलो बिक रहा है, जिसके चलते किसान अपनी फसल जानवरों को खिलाने और फेंकने को मजबूर हैं.
हड़ताल से बढ़ी मुश्किल
हड़ताल के चलते पंजाब के भटिंडा में सब्जियों के मंडी तक ना पहुंचने से कीमतें बढ़ गई हैं. सब्जियों के रेट में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है. वहीं, पंजाब के संगरूर में किसानों ने दस जून तक सब्जियों की सप्लाई रोक दी है. किसान गांव में लोगों को मुफ्त दूध पिला रहे हैं.
महाराष्ट्र के किसानों में भी केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नाराजगी देखने को मिली है. पुणे के टोल प्लाजा पर किसानों ने करीब चालीस हजार लीटर दूध बहाया. महाराष्ट्र के मनमाड में भी शहरों को दूध सप्लाई करने से किसानों ने इनकार कर दिया है.
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत शनिवार सायं वार्ड नंबर-10, 27 फीट Read More...
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय Read More...
सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान से अधिक
FARIDABAD NEWS 07 SEP Read More...
लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट एवं जे.पी. मॉडर् Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री कृष्ण का स्वागत किया गया. दिल्ली और मथुरा से आए कला Read More...
श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन् Read More...
FARIDABAD NEWS 05 SEPT 2026 : GAUTAM : साई धाम में शिर्डी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी की ओर से “साई धाम ज्ञान पुरस्कार 2026” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साई धाम की सह-संस्थापक स्वर Read More...
जन्माष्टमी पर मंत्री राजेश नागर ने दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भी फरीदाबाद Read More...