DELHI

HindustanVision Sunday,06 May , 2018)
कर्नाटक : चित्रदुर्ग में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को वोट बैंक के लिए इतिहास तोड़ने-मरोड़ने की आदत

New Delhi News, 06 May  2018 ; ​ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कर्नाटक में हैं और बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं. मोदी ने रविवार को चित्रदुर्गा में जनसभा को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें-

स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित कर्नाटक बनाए. सरकार बदलीसी, बीजेपी गेलीसी.

यहां के किसानों को पानी चाहिए. येदियुरप्पा के सीएम बनने के बाद जो योजनाएं थीं, उन्हें कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया. अगर येदियुरप्पा की सरकार बनी तो उन योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा.

हमने ऐसे किसानों के लिए प्रधानमंत्री संपदा योजना बनाई है. हजारों करोड़ की लागत से उनकी मदद करने का बीड़ा उठाया है.

यहां के किसानों ने पानी के बिना भी अनार, मौसमी, केला, अंजीर, आम उपजाने में सराहनीय काम किया है.

भ्रष्टाचारियों को क्लीन चिट देने वाले मुख्यमंत्री को क्लीन स्वीप कर दो.

जो कांग्रेस पार्टी आपका वेलफेयर नहीं सोचती, उनके फेयरवेल का समय आ गया है.

यहां के मुख्यमंत्री अपने सूटकेस में कैरेक्टर सर्टिफिकेट रेडी रखते हैं. उनके किसी मंत्री पर आरोप लगें तो अपने सूटकेस से उसे सर्टिफिकेट निकालकर दे देते हैं.

कांग्रेस के नेताओं के नाम के आगे-पीछे कई नाम लग जाते हैं, लेकिन मैंने चित्रदुर्ग में पहली बार सुना कि एक मंत्री के नाम के आगे डील लगा है. यानी जब तक डील नहीं होती ये दिल से काम नहीं करते. कांग्रेस दिलवाली नहीं डीलवाली है.

मैंने पूछा कि कांग्रेसी नेता बिस्तर में इतनी रुचि क्यों रखते हैं तो मुझे किसी ने बताया कि वे बिस्तर के नीचे रुपये छिपाते हैं. इसलिए बिस्तर में उनकी रुचि है.

कांग्रेसी पानी के पैसे चबा गए, आदिवासियों के हॉस्टल में उनके बिस्तर के पैसे भी मार गए. ये आपके घर के बिस्तर भी मार जाएंगे.

कांग्रेस पानी के साथ पापाचार करती है, इसलिए उसका यहां नामोनिशान नहीं रहना चाहिए.

बीजेपी ने अपने मैनिफेस्टो में एसटी समुदाय के लिए मडकरी नायाकरी हाउसेस स्कीम की योजना का वादा किया है. एससी समुदाय के लिए मादारा चेन्नइया योजना बनाने का वादा किया गया है. कांग्रेस यहां के वीरों को भूल गई, हम यहां के वीरों को कभी नहीं भूले.

दिव्यांगों के लिए ट्राइसिकल, लाठी, हियरिंग एड की सुविधा देने की शुरुआत 1992 से हुई. तब से 2014 तक केवल 57 कैंप लगे थे. 2014 के बाद चार सालों में मोदी की सरकार बनने के बाद 5000 कैंप लगाए गए. दिव्यांगों के प्रति हमारी सरकार इतनी संवेदनशील है.

हमारी सरकार ने दिव्यांगों के कल्याण का बीड़ा उठाया है. हमने सरकारी इमारतों में दिव्यांगों की मदद के लिए कदम उठाया. उनके लिए नौकरियों के आरक्षण में बढ़ोत्तरी की है.

मैं आपके बीच पला-बढ़ा हूं, इसलिए मैं आपको मजबूत करने वाला काम करूंगा.

भाजपा की सरकार बनने के बाद दलितों और आदिवासियों का अपमान करने वाले कानून को और कड़ा बनाया गया.

हमारी पार्टी ने पहला मौका मिलते ही अटल जी के समय में बिना जाति, धर्म देखते हुए महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया. दूसरी बार मोदी को वोट मिला, हमारे पास बहुमत था. हमने गरीब दलित परिवार में पैदा हुए रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाया.

हजारों योजनाएं, हजारों मकानों, कई जमीनों एक ही परिवार का कब्जा है. बाबा साहब का स्मारक बनाने के लिए कभी कांग्रेस आगे नहीं आई. हमने बाबा साहब के पंचतीर्थ पर काम किया है. मुझे इनके उद्घाटन का मौका मिला है. दुनिया के देशों में उनकी जयंती मनाई जा रही है.

बाबा साहब को भी कांग्रेस ने अपमानित किया. कांग्रेस ने कभी भी उन्हें स्वीकार नहीं किया. कांग्रेस के समय में एक ही परिवार के लिए भारत रत्न आरक्षित था. उनके महापरिनिर्वाण के बाद भी उन्हें यह सम्मान नहीं मिला. जब दिल्ली में अटल जी की सरकार बनी, तब जाकर बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया.

चुनावों की राजनीति के लिए समाज को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस में एक परिवार के लिए लोगों को अपमानित करने का इतिहास रहा है.

कर्नाटक के निर्माता और कांग्रेस के अध्यक्ष रहे लिजलिंगप्पा के साथ कांग्रेस ने क्या किया, इतने बड़े नेता को कांग्रेस के परिवार और बड़े नेताओं ने उन्हें अपमानित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा. उनका अपराध क्या था, उन्होने नेहरू की गलत आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए थे. इसलिए उनकी दुर्दशा कर दी गई.
इसी धरती पर इसरो द्वारा चंद्रयान 2 मिशन की तैयारी की जा रही है. मैं इस काम में लगे सभी लोगों को बधाई देता हूं.

चित्रदुर्ग की धरती में जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का मंत्र जीता-जागता महसूस होता है. यहां के किसानों ने नया इतिहास बनाया है. यहां से देश के लिए मर-मिटने वाले जवान भी आए हैं. यह धरती वैज्ञानिकों की भी है.

पीएम मोदी रविवार को कर्नाटक में रायचुर, जमाखांडी और हुबली में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी इन दिनों कर्नाटक में पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने में लगे हैं.

कर्नाटक : चित्रदुर्ग में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को वोट बैंक के लिए इतिहास तोड़ने-मरोड़ने की आदत

More News

9/7/2026 8:58:49 PM
वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत शनिवार सायं वार्ड नंबर-10, 27 फीटRead More...

9/7/2026 8:53:08 PM
समाधान शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का मंच : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय Read More...

9/7/2026 8:48:14 PM
विश्व समभाव दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘वैल्यू योर वर्च्युज़’ के विजेता सम्मानित

सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान से अधिक

FARIDABAD NEWS 07 SEP Read More...

9/7/2026 8:40:43 PM
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं : राजेश खटाना

लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM :  शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट एवं जे.पी. मॉडर् Read More...

9/5/2026 9:15:19 PM
श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से बनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री कृष्ण का स्वागत किया गया. दिल्ली और मथुरा से आए कला Read More...

9/5/2026 8:06:29 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन् Read More...

9/5/2026 7:52:51 PM
साई धाम ज्ञान पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट शिक्षाविदों का सम्मान, शिक्षा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज निर्माण का संदेश

FARIDABAD NEWS 05 SEPT 2026 : GAUTAM :  साई धाम में शिर्डी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी की ओर से “साई धाम ज्ञान पुरस्कार 2026” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साई धाम की सह-संस्थापक स्वर Read More...

9/5/2026 7:36:52 PM
श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में भी उतारें : राजेश नागर

जन्माष्टमी पर मंत्री राजेश नागर ने दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026  GAUTAM  : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भी फरीदाबाद Read More...


Welcome