SPORTS

HindustanVision Thursday,15 March , 2018
रोहित बोले- इस गेंदबाज के स्पेल ने दिलवाया फाइनल का टिकट

New Delhi News, 15 March   2018  ;  बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को निदहास ट्रॉफी ट्राई टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में तीन विकेट लेकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर की कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की है.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के 89 और सुरेश रैना के 47 रनों की पारी के दम पर बांग्लादेश को 177 रनों का लक्ष्य दिया था.

बांग्लादेश को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, जो सुंदर ने उन्हें हासिल नहीं करने दी. सुंदर ने 40 रनों तक ही बांग्लादेश के तीन विकेट चटका दिए थे.

रोहित ने मैच के बाद कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर का स्पैल शानदार था. नई गेंद से गेंदबाजी करना आसान नहीं होता. बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की.'

निदहास ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत, बांग्लादेश को 17 रनों से हराया

उन्होंने कहा, 'वॉशिंगटन ने काफी बहादुरी से गेंदबाजी की. वह फ्लाइट देने से डरे नहीं. वह साफ तौर पर जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए. इससे मुझे राहत मिली. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी की थी.'

रोहित ने इस मैच में फॉर्म में वापसी करते हुए 61 गेंदों में पांच चौके और इतने ही छक्के मारते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

अपनी बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा, 'मेरे लिए फॉर्म में वापसी करना जरूरी था. विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, इसलिए मैंने अपना समय लिया. मैं जानता था कि नया बल्लेबाज आएगा तो उसे खेलने में दिक्कत होगी.'

विराट कोहली की 2 साल पुरानी टी-शर्ट में दिखीं अनुष्का, फोटो वायरल

रोहित ने रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की. रैना पर रोहित ने कहा, 'रैना भी शानदार फॉर्म में हैं. उम्मीद है कि वह फाइनल में भी इस तरह की बल्लेबाजी करेंगे.'

रोहित बोले- इस गेंदबाज के स्पेल ने दिलवाया फाइनल का टिकट

More News

9/30/2026 8:21:50 PM
बाल विवाह मुक्त गांव के सत्यापन से लेकर परिवार पहचान पत्र तक, होंगे कई महत्वपूर्ण कार्य : शिखा

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठ Read More...

9/30/2026 6:25:22 PM
विशाल चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच देगी मिशन जागृति

2 अक्टूबर के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग का संदेश
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM :  मिशन जागृति द्वारा आगामी 2 अक्टूब Read More...

9/30/2026 6:20:48 PM
विशाल अदलखा प्रकरण में बार की एकजुटता की जीत : ओ.पी. शर्मा

बार की बड़ी जीत, ओपी शर्मा, महासचिव संजीव अत्री ने अधिवक्ताओं की एकजुटता को बताया ताकत
पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मांगें मानीं, होमगार्ड संदीप को यातायात इकाई से वापस बुलाया
विशाल अदल Read More...

9/30/2026 5:50:15 PM
राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में मंगलवार, 29.09.2026 को इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्र Read More...

9/30/2026 5:43:17 PM
IHM फरीदाबाद में दो सप्ताह तक चला स्वच्छता, जागरूकता और छात्र सहभागिता का अभियान

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 ; GAUTAM :  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में 15 से 30 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किय Read More...

9/29/2026 7:39:00 PM
वर्ल्ड हार्ट डे पर फरीदाबाद के बत्रा हॉस्पिटल पहुंचे पूज्य गुरुदेव दिया ये बड़ा संदेश..

FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : वर्ल्ड हार्ट डे' (World Heart Day) और सेक्टर 31, फरीदाबाद स्थित बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर Read More...

9/29/2026 7:28:43 PM
बच्चों के साथ लैंगिक अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल रिपोर्ट करना जरूरी : सीजेएम जितेंद्र सिंह

 पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी 
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प् Read More...

9/29/2026 7:24:02 PM
समाजसेवी सुरिन्दर कुमार अरोड़ा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : Read More...


Welcome