- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,19 March , 2026
नवरात्र पर्व का आगाज: ज्योति प्रज्वलित कर मां का आशीर्वाद लिया श्रद्धालुओं ने
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 ; GAUTAM : पांच-ए ब्लॉक स्थित श्री हरि मंदिर में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। शहर के वरिष्ठ नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अमरनाथ बागी ने मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर उत्सव की शुरुआत की। इस दौरान मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रमुख पदाधिकारियों में तिलक राज आहुजा, संजय सेतिया, हरीश शर्मा और हनी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्री हरि मंदिर में वर्षभर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक जुड़ाव लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र बनता जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री अमरनाथ बागी जिले के सबसे वृद्ध वरिष्ठ नागरिकों में से एक हैं। वे आगामी 6 मई को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करेंगे, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।
नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय : सीटीएम अंकित कुमार
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार "समाधान शिविर&q
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM ; कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो साधारण से कार्यकर्ता को कहां से कहा तक पहुंचाने का काम करती है और यही सोच राहुल गांधी की है Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : With a view to bridging the employability skills gap among students, the Employment and Training Office of J.C. Bose University Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में मां भगवती के नौ रूपों की आराधना के लिए आज घट की स्थापना संपन्न हुई। इस अवसर पर आश्रम के अ Read More...
नवरात्र पर्व का आगाज: ज्योति प्रज्वलित कर मां का आशीर्वाद लिया श्रद्धालुओं ने
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 ; GAUTAM : पांच-ए ब्लॉक स्थित श्री हरि मंदिर में चैत्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 ; GAUTAM : राज्य के सभी नगर निकायों को सख्त निर्देश अवैध दुकानों की पहचान कर तुरंत बंद करें, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास संचालन Read More...
नवरात्रों में पूजा अर्चना करने से समाज में आती है सुख-समृद्धि : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर ए
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल द्वारा होटल प्रबंधन संस्थान (Institute of Hotel Management) बड़खल में व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमीनार का Read More...