- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,18 March , 2026
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल द्वारा होटल प्रबंधन संस्थान (Institute of Hotel Management) बड़खल में व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में लगभग 100 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके कैरियर चयन, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह मौजूद रही।
सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं के लिए अपनी योग्यता, रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही कैरियर का चयन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने होटल मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए छात्रों को इन क्षेत्रों में निपुण बनने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने पर बल दिया।
डॉ. नेहा सिंह द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार विभाग के एचआरईएक्स (HREX) पोर्टल तथा एनसीएस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया, ताकि युवा अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग द्वारा समय-समय पर जॉब फेयर, प्लेसमेंट कैंप तथा विभिन्न रोजगार योजनाओं का आयोजन किया जाता है, जिनका लाभ युवाओं को अवश्य उठाना चाहिए।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण तथा कैरियर से संबंधित विभिन्न विकल्पों की जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) तथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम (PM Internship Programme) के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया, ताकि युवा इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।
डॉ. नेहा सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने कैरियर के प्रति जागरूक रहें, समय-समय पर आयोजित होने वाले रोजगार एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों में भाग लें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें।
होटल प्रबंधन संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप लाहोरी, आलोक कुमार, व्याख्याता तथा संस्थान के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल द्वारा होटल प्रबंधन संस्थान (Institute of Hotel Management) बड़खल में व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमीनार का Read More...
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM ; उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज आयोजित बार काउंसिल चुनाव के दौरान लघु सचिवालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव प्रक्रिया Read More...
एलपीजी की शिकायत के लिए विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर करें संपर्क
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM ; उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद नहरपार एरिये की सब डिवीजन खेड़ी कलां के एसडीओ सुनील कुमार चावला से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड Read More...
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी, फ़रीदाबाद ज़िला कार्यालय अटल कमल में ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर Read More...
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए कार्यरत संस्था न केवल उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखती है, बल्कि उन्हें खुश और उत्साहित रखने के लिए भी नि Read More...
FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 ; GAUTAM : News Portal Press Club टीम ने साझा किया अनुभव DIPRO फरीदाबाद मूर्ति दलाल ने भी समय समय डिजिटल मीडिया पत्रकारों का मार Read More...
FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में Read More...