FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,18 March , 2026
बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : डीसी

FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM ; उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज आयोजित बार काउंसिल चुनाव के दौरान लघु सचिवालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ चुनाव नोडल अधिकारी एवं बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद  मौजूद रहे। निरिक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजरों से चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डीसी आयुष सिन्हा ने सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

डीसी आयुष सिन्हा ने प्रत्येक बूथ पर जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं के लिए बनाए गए इंतजाम तथा चुनाव कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी अधिवक्ताओं को बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले।

डीसी आयुष सिन्हा ने मतदान करने पहुंचे अधिवक्ताओं से संवाद स्थापित कर चुनाव व्यवस्थाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली और साथ ही यह भी पूछा कि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया और शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान समाप्ति तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से जारी रखी जाएं तथा किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद पाई गई और सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक पुलिस बल तैनात रहा।

जिला प्रशासन की निगरानी में बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रहा है, जिस पर अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।  

बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : डीसी

More News

3/18/2026 7:50:13 PM
सही कैरियर चुनने के लिए जागरूक रहें युवा : डॉ. नेहा सिंह

FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल द्वारा होटल प्रबंधन संस्थान (Institute of Hotel Management) बड़खल में व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमीनार का Read More...

3/18/2026 7:47:41 PM
बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : डीसी

FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM ; उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज आयोजित बार काउंसिल चुनाव के दौरान लघु सचिवालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव प्रक्रिया Read More...

3/18/2026 7:38:58 PM
घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने हेतु फूड सप्लाई विभाग द्वारा चलाया गया चैकिंग अभियान

एलपीजी की शिकायत के लिए विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर करें संपर्क
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM ; उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन Read More...

3/18/2026 7:22:05 PM
कर्मचारीयों के मुद्दे पर एसडीओ से मीटिंग

 

FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद नहरपार एरिये की सब डिवीजन खेड़ी कलां के एसडीओ सुनील कुमार चावला से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड Read More...

3/18/2026 7:16:40 PM
प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने ली भाजपा फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी, फ़रीदाबाद ज़िला कार्यालय अटल कमल में ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर Read More...

3/18/2026 7:13:56 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को फरीदाबाद से प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया

FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए कार्यरत संस्था न केवल उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखती है, बल्कि उन्हें खुश और उत्साहित रखने के लिए भी नि Read More...

3/17/2026 7:21:15 PM
पहली बार हरियाणा विधानसभा सत्र देखने का मिला अवसर

 FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 ; GAUTAM : News Portal Press Club टीम ने साझा किया अनुभव DIPRO फरीदाबाद मूर्ति दलाल ने भी समय समय डिजिटल मीडिया पत्रकारों का मार Read More...

3/17/2026 5:55:21 PM
जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में Read More...


Welcome