- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,21 February , 2018
New Delhi News, 21 Feb 2018 ; पिछले मैच हार से सतर्क भारतीय महिला टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल यहां होने वाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. पहले दो टी20 मैचों में क्रमश: सात और नौ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने जोहानिसबर्ग में तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को वापसी का मौका दे दिया. दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच पांच विकेट से जीतकर सीरीज को जीवंत बनाये रखा. लेकिन इससे पहले एकदिवसीय सीरीज 2-1 से जीतने वाली टीम अब किसी तरह की ढिलायी बरतने से बचेगी और उसका लक्ष्य अब टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की होगी.
भारत अगर आज जीत दर्ज कर लेता है तो वह दक्षिण अफ्रीका में एक दौरे में दो सीरीज जीतने वाली पहली महिला टीम भी बन जाएगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के लिये हालांकि यह आसान नहीं होगा. पहले दो मैचों में उम्दा प्रदर्शन के बाद भारत ने तीसरे मैच में लचर खेल दिखाकर दक्षिण अफ्रीका को वापसी का मौका दिया. पिछले मैच में भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ा गया और उसकी टीम 17.5 ओवर में 133 रन पर आउट हो गयी. ऐसा तब हुआ जबकि 12वें ओवर में उसका स्कोर दो विकेट पर 93 रन था.
सुनील गावस्कर ने मारा उनादकट को ताना, क्या BCCI कर पाएगी उनपर सख्त कार्रवाई?
कप्तान हरमनप्रीत ने 30 गेंदों पर 48 रन बनाये और स्मृति मंदाना (37) के साथ दूसरे विकेट के लिये 55 रन जोड़े लेकिन इनके आउट होने के बाद भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ा गया. अनुभवी मिताली राज भी फिर से बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेगी. वह पिछले मैच में खाता नहीं खोल पायी थी. भारतीय गेंदबाजी में भी पिछले मैच में धार नहीं दिखी थी. अनुभवी झूलन गोस्वामी की अनुपस्थिति में युवा तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने आक्रमण की अगुवाई की तथा चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों का सहयोग नहीं मिला. भारतीय पुरूष टीम को इसी मैदान पर इस मैच के बाद दूसरा टी20 मैच खेलना है और ऐसे में महिला टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...