- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,02 October , 2026
Shivaye Charitable Foundation ने गोकलपुरी में शुरू किया शिक्षा सेतु after school learning centre
NEW DELHI NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन ने गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली के गोकलपुरी स्थित संजय कॉलोनी में ‘शिक्षा सेतु–आफ्टर-स्कूल लर्निंग सेंटर’ की शुरुआत की। केंद्र में बच्चों को स्कूल के बाद पढ़ाई, होमवर्क तथा कठिन विषयों को समझने में शैक्षणिक सहायता दी जाएगी।
फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य संजीव कुमार (बब्बर) ने कहा कि “हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। हमारी कोशिश है कि आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों के बीच बाधा न बनें। ‘शिक्षा सेतु’ के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और सही दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।”
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बच्चों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने भी सड़क सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे।
फाउंडेशन के सदस्य मोनू राठी ने गोकलपुरी केंद्र के नियमित संचालन की जिम्मेदारी संभालने की बात कही। वहीं नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इसी माह भाटी माइंस (दिल्ली) और फरीदाबाद में भी ‘शिक्षा सेतु’ के नए केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा भिवानी, उत्तराखंड और पंजाब में केंद्र शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं।
फाउंडेशन के सदस्य गौरव शर्मा ने शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा और भविष्य के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
Read More...
Shivaye Charitable Foundation ने गोकलपुरी में शुरू किया शिक्षा सेतु after school learning centre
NEW DELHI NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : आर्थ Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठ Read More...
2 अक्टूबर के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग का संदेश
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : मिशन जागृति द्वारा आगामी 2 अक्टूब
Read More...