FARIDABAD

HindustanVision Friday,02 October , 2026
महिला कांग्रेस सेवादल में संगठनात्मक नियुक्तियां, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला एवं पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बी बी श्रीनिवास के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के नेतृत्व में चलाए जा रहे संगठन सृजन के कार्यक्रम के तहत सुदेश गोयल को प्रदेश सचिव, संध्या मिश्रा को जिला अध्यक्ष, गायत्री देवी ब्लॉक अध्यक्ष 1 एवं सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष 2 को नियुक्त किए जाने सहित कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रति निष्ठा एवं पार्टी हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

हरियाणा कांग्रेस में 2026 के दौरान संगठनात्मक नियुक्तियों और पुनर्गठन की प्रक्रिया भी जारी रही है।

महिला कांग्रेस सेवादल में संगठनात्मक नियुक्तियां, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

More News

10/2/2026 3:38:33 PM
महिला कांग्रेस सेवादल में संगठनात्मक नियुक्तियां, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर Read More...

9/30/2026 8:21:50 PM
बाल विवाह मुक्त गांव के सत्यापन से लेकर परिवार पहचान पत्र तक, होंगे कई महत्वपूर्ण कार्य : शिखा

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठ Read More...

9/30/2026 6:25:22 PM
विशाल चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच देगी मिशन जागृति

2 अक्टूबर के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग का संदेश
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM :  मिशन जागृति द्वारा आगामी 2 अक्टूब Read More...

9/30/2026 6:20:48 PM
विशाल अदलखा प्रकरण में बार की एकजुटता की जीत : ओ.पी. शर्मा

बार की बड़ी जीत, ओपी शर्मा, महासचिव संजीव अत्री ने अधिवक्ताओं की एकजुटता को बताया ताकत
पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मांगें मानीं, होमगार्ड संदीप को यातायात इकाई से वापस बुलाया
विशाल अदल Read More...

9/30/2026 5:50:15 PM
राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में मंगलवार, 29.09.2026 को इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्र Read More...

9/30/2026 5:43:17 PM
IHM फरीदाबाद में दो सप्ताह तक चला स्वच्छता, जागरूकता और छात्र सहभागिता का अभियान

FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 ; GAUTAM :  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में 15 से 30 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किय Read More...

9/29/2026 7:39:00 PM
वर्ल्ड हार्ट डे पर फरीदाबाद के बत्रा हॉस्पिटल पहुंचे पूज्य गुरुदेव दिया ये बड़ा संदेश..

FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : वर्ल्ड हार्ट डे' (World Heart Day) और सेक्टर 31, फरीदाबाद स्थित बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर Read More...

9/29/2026 7:28:43 PM
बच्चों के साथ लैंगिक अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल रिपोर्ट करना जरूरी : सीजेएम जितेंद्र सिंह

 पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी 
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प् Read More...


Welcome