- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,30 September , 2026
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में मंगलवार, 29.09.2026 को इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों की कुल 7 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जी.बी.एम. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, नीलोखेड़ी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, आदमपुर, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, झज्जर, बी.पी.एस. महिला पॉलिटेक्निक, खानपुर कलां, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, ढांगर, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर विमेन, फरीदाबाद तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर विमेन, सिरसा की टीमों ने हिस्सा लिया।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता, अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया।
प्रतियोगिता के परिणाम : प्रथम स्थान: बी.पी.एस. महिला पॉलिटेक्निक, खानपुर कलां
द्वितीय स्थान : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर विमेन, फरीदाबाद
तृतीय स्थान : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर विमेन, सिरसा
विजेता टीमों को संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सोहम ट्रस्ट की संस्थापिका इंजीनियर प्रतिमा गर्ग तथा लायन राजेश जग्गी, द्वितीय उप-जिलापाल (VDG-2), जिला 321-A, ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में मंगलवार, 29.09.2026 को इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 ; GAUTAM : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में 15 से 30 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किय Read More...
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : वर्ल्ड हार्ट डे' (World Heart Day) और सेक्टर 31, फरीदाबाद स्थित बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर Read More...
पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प्
Read More...
अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM :
Read More...
बल्लबगढ़ अनाज मंडी में धान खरीद, उठान, रखरखाव एवं किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री
Read More...
एलपीजी वितरकों के सम्मेलन में लिया फैसला, नहीं मानी सरकार तो हड़ताल पर जाएंगे
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आ Read More...
विश्व हृदय दिवस पर यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20 फरीदाबाद ने दिया हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश*
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : विश्व हृदय दिव
Read More...