- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,30 September , 2026
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सीईओ जिला परिषद शिखा ने की। बैठक में निर्देश दिए गए कि 2 अक्टूबर 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास, जनकल्याण, स्वच्छता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।
विशेष ग्राम सभाओं में जन योजना अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायतों की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांवों में किए गए जनकल्याण एवं सेवा कार्यों तथा उनकी उपलब्धियों की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखी जाएगी और आगामी जनसेवा कार्यों को प्राथमिकता देने को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा की जाएगी।
ग्राम सभाओं में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को भी विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। इसके तहत पंच, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, पुस्तकालय अधिकारी, स्काउट्स एवं गाइड्स, आशा वर्करों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्राम पंचायत के सभी प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाकर गांव में स्वच्छता की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की जाएगी। पूरे गांव को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा इस संबंध में आम सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा पंचायती राज विभाग तथा VBGRAMG योजना के अंतर्गत गांव की स्थानीय आवश्यकताओं और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ तैयार की जाएगी। इस योजना को ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा तथा आवश्यक चर्चा के उपरांत औपचारिक प्रस्ताव पारित कर अनुमोदित किया जाएगा।
इन विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त गांव के सत्यापन एवं प्रमाणन, ‘जल अर्पण अभियान’ से संबंधित गतिविधियों, परिवार पहचान पत्र से संबंधित सत्यापन तथा रिफॉर्म उत्सव के तहत सात प्रमुख विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण 2026-27 में प्रस्तावित छह प्रमुख बिंदुओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
ग्राम सभाओं के दौरान गांवों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन, अमृत सरोवर से संबंधित कार्यों, जलभराव एवं पानी की निकासी में आने वाली रुकावटों, गांव में नशे की स्थिति, सभी सामाजिक पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी भवनों के रख-रखाव तथा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों की भी समीक्षा एवं निरीक्षण किया जाएगा।
विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की प्राथमिकताएं निर्धारित करना तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि इन ग्राम सभाओं का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित बिंदुओं पर प्रभावी चर्चा एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठ Read More...
2 अक्टूबर के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग का संदेश
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : मिशन जागृति द्वारा आगामी 2 अक्टूब
Read More...
बार की बड़ी जीत, ओपी शर्मा, महासचिव संजीव अत्री ने अधिवक्ताओं की एकजुटता को बताया ताकत
पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मांगें मानीं, होमगार्ड संदीप को यातायात इकाई से वापस बुलाया
विशाल अदल
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में मंगलवार, 29.09.2026 को इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 ; GAUTAM : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में 15 से 30 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किय Read More...
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : वर्ल्ड हार्ट डे' (World Heart Day) और सेक्टर 31, फरीदाबाद स्थित बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर Read More...
पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प्
Read More...
अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM :
Read More...