- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,28 September , 2026
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में श्रीमूर्ति की विभिन्न सभाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा पर्व के आयोजन एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी श्रीमूर्ति सभाओं का सहयोग आवश्यक है।
डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने दशहरा पर्व को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव दिए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में फरीदाबाद की सभी श्रीमूर्ति सभाओं के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि वे लंका दहन, दशहरा एवं भारत मिलाप तीनों आयोजनों में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के साथ मिलकर सक्रिय रूप से भाग लेंगे तथा इन आयोजनों को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
इस कार्यक्रम में सिद्धपीठ श्री हनुमान मन्दिर श्री मूर्ति सभा से आशीष भाटिया, एन. आई. टी. श्री मूर्ति दल से कमल आहूजा, श्री राम दूत हनुमान सभा से जतिन बत्रा, श्री मूर्ति सभा से प्रिंस कपूर, श्री मूर्ति सभा, 2 न, बी ब्लॉक से तरुण, प्रभु जी के सेवक सभा से निशांत, रघुवंश सेवा दल से संदीप, महाकाल सेवा मंडल से पारस, केसरी नंदन हनुमान सभा से विभोर, व श्री बाला जी सभा से अंशु अरोड़ा उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : As part of the nationwide ‘Swachhata Hi Seva Abhiyan 2026’, officers and employees of the National Power Training Institut Read More...
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में श्रीमूर्ति की विभिन्न सभाओं की एक महत्वपूर्ण Read More...
एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया
FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM : चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...
12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला
FARIDABAD NEWS 27 SEPT 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आय Read More...
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ
Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...